शैलेश नवल भूमि अभिलेख विभाग के नए आयुक्त
वर्तमान आयुक्त डॉ. सुहास दिवसे का यशदा महासंचालक पद पर तबादला
24-Feb-2026
Total Views |
पुणे, 23 फरवरी (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) राज्य के भूमि अभिलेख विभाग के आयुक्त के रूप में शैलेश नवल की नियुक्ति की गई है. उन्होंने सोमवार (23 फरवरी) को आयुक्त पद का कार्यभार संभाल लिया. भूमि अभिलेख विभाग के वर्तमान आयुक्त डॉ. सुहास दिवसे का तबादला यशदा के महासंचालक पद पर किया गया है. राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग के सह सचिव सुभाष उमराणीकर ने दोनों अधिकारियों के तबादले के आदेश 23 फरवरी को जारी किए. भूमि अभिलेख विभाग के आयुक्त पद पर डॉ. सुहास दिवसे ने केवल एक वर्ष तक कार्य किया. शैलेश नवल वर्ष 2010 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. उन्होंने मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में वरिष्ठ स्तर उपनिदेशक के रूप में कार्य किया है. अमरावती में जिला अधिकारी तथा सामान्य प्रशासन विभाग में उप सचिव के रूप में भी उन्होंने जिम्मेदारी संभाली है. इसके बाद वे केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत रहे. उन्होंने दिल्ली वेिशविद्यालय से अर्थशास्त्र में बीए और एमए की डिग्री प्राप्त की है.