पुलिस भर्ती में आई युवतियों के लिए अन्नपूर्णा सेवा

    25-Feb-2026
Total Views |

NGN 
पुणे, 24 फरवरी (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)
पुणे पुलिस हेडक्वार्टर में महाराष्ट्र के ग्रामीण इलाकों से पुलिस भर्ती में आई युवतियों के लिए पुणे के गणपति मंडल, समाजसेवियों और संस्थाओं ने सहयोग का हाथ बढ़ाया और पुलिस ग्राउंड में रिफ्रेशमेंट का इंतजाम किया. फिजिकल और दूसरे टेस्ट के बाद करीब पांच सौ से छह सौ स्नैक पैकेट, फल, चिक्की जैसे पौष्टिक स्नैक्स रखे गए थे. इसके लिए कोहिनूर ग्रुप के कृष्णकुमार गोयल, पहलवान, संदीप अप्पा भोंडवे, छत्रपति चैरिटेबल ट्रस्ट और राज पथ इंफ्राकॉन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक जगदीश कदम ने खास सहयोग किया. जय गणेश व्यासपीठ, पुणे शहर की विभिन्न मंडलों और बुधवार पेठ स्थित साईनाथ मंडल ट्रस्ट के पीयूष शाह, प्रसाद भोयरेकर, नंदू ओव्हाल, श्री शिवाजी मित्र मंडल भवानी पेठ के प्रल्हाद थोरात, ऋत्विक अद्मुलवार, पौड़ फाटा के बाल तरुण मंडल के आकाश मोकर, वेिशराज भापकर और अजिंक्य मित्र मंडल के उमेश शेवते, अजिंक्य भुजबल, पत्रकार रोहन गवली और पीयूष शाह ने इस सामाजिक कार्य का आयोजन किया, जय गणेश व्यासपीठ के समन्वयक पीयूष शाह ने मंडल के कार्यकर्ताओं को संगठित किया. पुणे पुलिस मुख्यालय और सहायक पुलिस आयुक्त संजय पाटिल का इसके लिए विशेष मार्गदर्शन और सहयोग मिला.