हमारे पास ‘2002’ विधायक, बैठिए चुपचाप : नीतीश

    25-Feb-2026
Total Views |
 

BH 
 
बिहार विधानसभा का बजट सत्र मंगलवार काे कुश्ती के अखाड़े जैसा लग रहा था. दफादार-चाैकीदार पर लाठीचार्ज काे लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई. बात तब और बढ़ गई, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजद विधायक भाई वीरेंद्र पर जमकर हमला बाेला. मुख्यमंत्री ने न सिर्फ विपक्ष की कम संख्या का मजाक उड़ाया, बल्कि राजद शासनकाल की याद दिलाते हुए उन पर तीखा हमला भी किया. नीतीश ने कहा- ये काेई तरीका है? बैठिए चुपचाप आप बहुत कम हैं.इस दाैरान सीएम नीतीश की जुबान फिसल गई और उनके मुंह से 202 के बजाय निकल गया कि हमारे पास 2002 विधायक हैं. बेकार का हाे-हल्ला मत कीजिए.
मंगलवार काे सदन की कार्यवाही शुरू हाेते ही राजद विधायक कुमार सर्वजीत ने साेमवार काे पटना की सड़काें पर चाैकीदाराें और दफादाराें पर हुए लाठीचार्ज का मुद्दा उठाया. उन्हाेंने सरकार पर हमला बाेलते हुए आराेप लगाया कि प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियाें के साथ बेरहमी से पेश आया गया. उन्हाेंने कहा- ऐसी सरकारनहीं चलेगी.
 
कुमार सर्वजीत के आराेपाें का जवाब देने के लिए संसदीय कार्य मंत्री विजय चाैधरी खड़े हुए. उन्हाेंने तंज कसते हुए पूछा- अगर यह सरकार नहीं चली ताे इन चाैकीदाराें की मांगें काैन सुनेगा? विजय चाैधरी ने विपक्ष पर घड़ियाली आंसू बहाने का भी आराेप लगाया.
विजय चाैधरी अभी बाेल ही रहे थे कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी सीट से खड़े हाे गए. उन्हाेंने तल्ख लहजे में कहा- सरकार नहीं चलेगी? सरकार हमेशा रहेगी. हम लाेग 2002 हैं, आपलाेग कितने हैं? आप बहुत कम हैं. ये काेई तरीका है? बेकार का हाे-हल्ला मत कीजिए्. आप बैठिए चुपचाप. आप लाेगाें ने कभी काेई काम नहीं किया है. हालांकि संख्या बल काे लेकर मुख्यमंत्री से जुबान फिसल गई. एनडीए के पास 202 विधायक हैं, लेकिन उन्हाेंने जाेश में गलती से 2002 कह दिया.