मराठी भाषा गाैरव दिवस के अवसर पर नामदार गाेपाल कृष्ण गाेखले चाैक स्थित ‘कलाकार कट्टा’ काे नटसम्राट डाॅ.श्रीराम लागू का नाम दिया जाए, ऐसी मांग मंगलवार काे की गई. एक ओर जहां यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले इस कलाकार कट्टा के स्थानांतरण की मांग डेक्कन जिमखाना क्षेत्र के नागरिकाें द्वारा की जा रही है, वहीं अब यह नई मांग सामने आई है.‘कलाकार कट्टा’ काे डाॅ. श्रीराम लागू का नाम दिया जाए, ऐसी मांग राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजित पवार) पार्टी के फिल्म एवं सांस्कृतिक विभाग के प्रदेशाध्यक्ष बाबासाहेब पाटिल ने मनपा प्रशासन से की है. इस संबंध में पाटिल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने महापाैर मंजूषा नागपुरे तथा मनपा आयुक्त नवल किशाेर राम काे ज्ञापन साैंपते हुए इस मांग पर सकारात्मक तथा त्वरित निर्णय लेने का अनुराेध किया. प्रतिनिधिमंडल में नगरसेवक सूरज लाेखंडे, प्रिया गदादे, पूर्व नगरसेविका रूपाली ठाेंबरे-पाटिल तथा सांस्कृतिक विभाग के शहराध्यक्ष अशाेक जाधव शामिल थे.
‘कलाकार कट्टा’ केवल मनाेरंजन अथवा वार्तालाप का स्थान नहीं है, बल्कि मराठी रंगमंच, साहित्य और सांस्कृतिक आंदाेलन का साक्षी रहा है. फर्ग्यूसन काॅलेज राेड शिक्षा और कला का केंद्रबिंदु रहा है तथा अनेक दिग्गज व्यक्तित्वाें के याेगदान से यह क्षेत्र समृद्ध हुआ है.इसी स्थान पर डाॅ. श्रीराम लागू ‘पीडीए’ के नाटकाें की रिहर्सल के पश्चात देर रात तक युवा रंगकर्मियाें के साथ कला, समाज और विविध विषयाें पर चर्चा किया करते थे. मराठी भाषा, मराठी रंगमंच और मराठी संस्कृति काे वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठा दिलाने वाले डाॅ. लागू की स्मृति में ‘कलाकार कट्टा’ का नामकरण करना ही मराठी भाषा गाैरव दिवस काे सच्ची श्रद्धांजलि हाेगा. इससे नई पीढ़ी काे प्रेरणा प्राप्त हाेगी तथा पुणे के सांस्कृतिक इतिहास काे उचित सम्मान मिलेगा, ऐसा महापाैर और मनपा आयुक्त काे दिए गए निवेदन में उल्लेख किया गया है.