’केरलम’ के नाम से जाना जाएगा केरल, सेवातीर्थ में माेदी कैबिनेट का पहला फैसला

    25-Feb-2026
Total Views |
 

kerala 
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी के नए ऑफिस सेवा तीर्थ में मंगलवार काे केंद्रीय मंत्रिमंडल की पहली बैठक हुई. इस दाैरान यूनियन कैबिनेट ने मंगलवार काे केरल सरकार के राज्य का नाम बदलकर ‘केरलम’ करने के प्रस्ताव काे मंजूरी दे दी है. इसके अलावा कैबिनेट ने अहमदाबाद मेट्राे के दूसरे चरण के विस्तार के लिए 1,067 कराेड़ रुपये सहित रेल-मेट्राे और एयरपाेर्ट प्राेजेक्ट्स के लिए 12,236 कराेड़ रुपये मंजूर किए. कैबिनेट ने मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड में तीन रेल प्राेजेक्ट समेत कुल 8 फैसले लिए हैं.
 
कैबिनेट ने तीन नए रेल प्राेजेक्ट के तहत गाेंदिया-जबलपुर रेल लाइन के डबलिंग, गम्हरिया-चांडिल और पुनारख-किऊल के बीच तीसरी-चाैथी रेल लाइन काे मंजूरी दी है. साथ ही श्रीनगर में एक नया एयरपाेर्ट टर्मिनल बनेगा और अहमदाबाद मेट्राे के फेज 2 बी का एक्सटेंशन हाेगा.कैबिनेट से मंजूरी के बाद अब राष्ट्रपति केरल (नाम में बदलाव) बिल, 2026 काे संविधान के अनुच्छेद 3 के तहत केरल विधानसभा की राय के लिए भेजेंगे. विधानसभा की राय मिलने के बाद, सरकार संसद में बिल पेश करेगी.केरल विधानसभा से 24 जून 2024 काे प्रस्ताव पास हुआ था. इस प्रस्ताव के मुताबिक केरल का असल में मलयाली भाषा में नाम केरलम है. हिन्दी एवं अन्य भाषाओं में इसे केरल कहा जाता है.