पुणे मनपा के काेथरूड-बावधन क्षेत्रीय कार्यालय के ठाेस कचरा प्रबंधन विभाग की ओर से संत गाडगेबाबा की 150वीं जयंती के अवसर पर स्वच्छता प्रचार रैली तथा जनजागरण अभियान उत्साहपूर्वक आयाेजित किया गया.स्वच्छ भारत अभियान स्वच्छ सर्वे क्षण मिशन-2026 तथा पुणे स्वच्छता पूर्व स्पर्धा के अंतर्गत प्रभाग क्रमांक 31 डहाणूकर काॅलाेनी एवं काेथरूड गावठाण क्षेत्र में यह उपक्रम संचालित किया गया.इस अभियान में कमिन्स इंडिया लिमिटेड, सेवा सहयाेग फाउंडेशन, जनवाणी, स्वच्छ सहकारी संस्था तथा सरस्वती विद्यामंदिर प्रशाला की सहभागिता रही. कार्यक्रम का शुभारंभ संत गाडगेबाबा एवं भारतमाता के चित्रका पूजन कर किया गया. सेवा सहयाेग फाउंडेशन की ओर से 180 विद्यार्थियाें काे शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया.
नगरसेवक पृथ्वीराज सुतार, वासंति जाधव, दिनेश माथवड़, ज्याेत्स्ना कुलकर्णी, नवनाथ जाधव, जगन्नाथ कुलकर्णी तथा सहायक आयुक्त सुहास जाधव एवं वरिष्ठ आराेग्य निरीक्षक राम साेनवणे ने विद्यार्थियाें काे स्वच्छता के वषय में मार्गदर्शन प्रदान किया.प्रचार रैली में 180 विद्यार्थी, शिक्षक, अभिभावक तथा नागरिकाें ने उत्साहपूर्वक सहभागी हाेते हुए संत गाडगेबाबा के स्वच्छता महामंत्र का जयघाेष किया.गीले और सूखे कचरे काे अलग करने, सार्वजनिक स्थानाें पर नहीं थूकने, नदीनालाें में कचरा नहीं डालने, प्लास्टिक का उपयाेग टालने तथा स्वच्छता के प्रत्येक उपक्रम में सहभागी हाेने, ऐसा आहवान किया गया.शहर एवं उपनगर काे स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए नागरिकाें की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है, ऐसा संदेश इस अवसर पर दिया गया. इस कार्यक्रम का सूत्रसंचालन शिक्षक कैलास सरतापे व प्रास्ताविक माेकादम वैजीनाथ गायकवाड़ ने किया.