पुणे पुलिस हेडक्वार्टर में महाराष्ट्र के ग्रामीण इलाकाें से पुलिस भर्ती में आई युवतियाें के लिए पुणे के गणपति मंडल, समाजसेवियाें और संस्थाओं ने सहयाेग का हाथ बढ़ाया और पुलिस ग्राउंड में रिफ्रेशमेंट का इंतज़ाम किया.फिजिकल और दूसरे टेस्ट के बाद करीब पांच साै से छह साै स्नैक पैकेट, फल, च्निकी जैसे पाैष्टिक स्नैक्स रखे गए थे.इसके लिए काेहिनूर ग्रुप के कृष्णकुमार गाेयल, पहलवान, संदीप अप्पा भाेंडवे, छत्रपति चैरिटेबल ट्रस्ट और राज पथ इंफ्राकाॅन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक जगदीश कदम ने खास सहयाेग किया. जय गणेश व्यासपीठ, पुणे शहर की विभिन्न मंडलाें और बुधवार पेठ स्थित साईनाथ मंडल ट्रस्ट के पीयूष शाह, प्रसाद भाेयरेकर, नंदू ओव्हाल, श्री शिवाजी मित्र मंडल भवानी पेठ के प्रल्हाद थाेरात, ऋत्विक अद्मुलवार, पाैड़ फाटा के बाल तरुण मंडल के आकाश माेकर, विश्वराज भापकर और अजिंक्य मित्र मंडल के उमेश शेवते, अजिंक्य भुजबल, पत्रकार राेहन गवली और पीयूष शाह ने इस सामाजिक कार्य का आयाेजन किया, जय गणेश व्यासपीठ के समन्वयक पीयूष शाह ने मंडल के कार्यकर्ताओं काे संगठित किया.पुणे पुलिस मुख्यालय और सहायक पुलिस आयुक्त संजय पाटिल का इसके लिए विशेष मार्गदर्शन और सहयाेग मिला.