राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मू मंगलवार से 27 फरवरी तक देश के तीन राज्याें के दाैरे पर है. यह राज्य महाराष्ट्र, झारखंड और राजस्थान हैं. इस दाैरान वाे स्वास्थ्य, आध्यात्मिक और सैन्य कार्यक्रमाें में हिस्सा लेंगी. राष्ट्रपति ने मंगलवार काे मुंबई स्थित लाेकभवन में पीडी हिंदुजा अस्पताल के राष्ट्रव्यापी अभियान सेविंग लाइव्स एंड बिल्डिंग अ हेल्दीयर भारत का उद्घाटन किया. इस का उद्देश्य देशभर में स्वास्थ्य जागरूकता और बेहतर चिकित्सा सुविधाओं काे बढ़ावा देना है. वहीं, बुधवार काे वे बुलढाणा जिले के शेगांव में आयाेजित राष्ट्रीय आराेग्य मेला 2026 में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हाेंगी. इसके बाद नागपुर में ब्रह्माकुमारीज के एकता और विश्वास के माध्यम से महाराष्ट्र का स्वर्णिम युग कार्यक्रम के राज्यस्तरीय शुभारंभ समाराेह में भी भाग लेंगी.
इसके बाद राष्ट्रपति 26 फरवरी काे झारखंड के दाैरे पर रहेंगी. इस दाैरान वे जमशेदपुर में श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक चैरिटेबल सेंटर ट्रस्ट के श्री जगन्नाथ मंदिर के भूमि पूजन समाराेह में शामिल हाेंगी. इसके बाद वह जमशेदपुर के मणिपाल टाटा मेडिकल काॅलेज का भी दाैरा करेंगी. दाैरे के अंतिम दिन यानी की 27 फरवरी काे राष्ट्रपति राजस्थान के दाैरे पर रहेंगी. वे पाेखरण में आयाेजित एक्स वायुशक्ति सैन्य अभ्यास का अवलाेकन करेंगी. यह अभ्यास भारतीय वायु सेना की मारक क्षमता और परिचालन काैशल का प्रदर्शन करता है.