साधु वासवानी मिशन का ‌‘थैंक्स गिविंग वीक' बना सेवा से स्वावलंबन का अभियान

    25-Feb-2026
Total Views |

BGHH
पुणे, 24 फरवरी (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

साधु वासवानी मिशन ने 18 से 24 फरवरी तक मनाए गए अपने वार्षिक थैंक्सगिविंग वीक का समापन केवल प्रार्थना और आध्यात्मिक कार्यक्रमों तक सीमित नहीं रखा, बल्कि इसे सेवा के माध्यम से स्वावलंबन को बढ़ावा देने वाले अभियान का रूप दिया. 1998 से चली आ रही यह परंपरा इस वर्ष मानवीय सहायता के साथ कौशल विकास पर विशेष केंद्रित रही. दीदी कृष्णा कुमारी के मार्गदर्शन में मिशन ने अस्पतालों में पोषण और स्वच्छता सामग्री वितरित की, 42 कृत्रिम अंग प्रदान कर दिव्यांगों को नई गतिशीलता दी तथा विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराई. दृष्टिबाधित व्यक्तियों, ट्रांसजेंडर समुदाय और महिला आश्रम के निवासियों के लिए भी विशेष सहायता कार्यक्रम आयोजित किए गए.इस वर्ष की विशेष पहल दादा वासवानी स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट से जुड़ी रही, जहां विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए कपड़े के बैग सेवा कार्यों में वितरित किए गए. इससे यह संदेश गया कि कृतज्ञता केवल दान नहीं, बल्कि आजीविका सृजन का माध्यम भी बन सकती है. समापन अवसर पर दीदी कृष्णा कुमारी ने संदेश दिया कि हर परिस्थिति में धन्यवाद कहना जीवन को सकारात्मक दिशा देता है और वेिशास ही सच्ची कृतज्ञता का आधार है.