झारखंड में एयर एंबुलेंस क्रैश: 7 की माैत

    25-Feb-2026
Total Views |
 

ZH 
 
झारखंड से दिल्ली जा रहा एक चार्टेड प्लेन चतरा में क्रैश हाे गया. प्लेन में सवार सभी 7 लाेगाें की माैत ह ाे गई. रेडबर्ड कंपनी का बीचक्राफ्ट किंग एयर बी 90 एल एक एयर एंबुलेंस था.फ्लाइट ने साेमवार शाम 7:11 बजे रांची से उड़ान भरी, 7:34 पर एयरक्राफ्ट का कम्युनिकेशन टूट गया. थाेड़ी देर बाद प्लेन झारखंड के चतरा जिले के समरिया के जंगलाें में क्रैश हाे गया. प्लेन में कैप्टन विवेक विकास भगत (पायलट), कैप्टन सबराजदीप सिंह ( काे-पायलट), संजय कुमार (मरीज), अर्चना देवी (परिजन), धूरू कुमार (परिजन), विकास कुमार गुप्ता (डाॅक्टर), सचिन कुमार मिश्रा (पैरामेडिकल स्टाफ) सवार थे. रांची के देवकमल हाॅस्पिटल के सीईओ, अनंत सिन्हा ने मीडिया काे बताया कि एयर एम्बुलेंस का इंतजाम एक मरीज ने किया था.
 
उन्हाेंने कहा, लातेहार जिले के चंदवा के रहने वाले मरीज संजय कुमार (41) काे 16 फरवरी काे 65 परसेंट जलने की हालत मेंहाॅस्पिटल लाया गया था. हाॅस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था. सिन्हा ने आगे कहा कि परिवार वालाें ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जाने का फैसला किया. मरीज काे लगभग 4.30 बजे हाॅस्पिटल से दिल्ली के लिए ले जाया गया. शाम काे विमान हादसे में मरीज के साथ जा रहे सभी लाेगाें की माैत हाे गई. डीजीसीए ने कहा कि एयरक्राफ्ट ने 7:10 पर रांची से उड़ान भरी थी. 7:30 बजे विमान ने खराब माैसम के कारण रास्ता बदलने (डायवर्जन) की अनुमति मांगी. इसके कुछ ही देर बाद विमान का काेलकाता एयर ट्रैफिक कंट्राेल से संपर्क और रडार कनेक्शन टूट गया. फिर विमान क्रैश हाे गया.