बीएमसी का 81,000 कराेड़ का बजट पेश

    26-Feb-2026
Total Views |
 
 
BMC
 
नगर आयुक्त भूषण गगरानी ने बुधवार काे दाेपहर 2:00 बजे स्थायी समिति के अध्यक्ष प्रभाकर शिंदे के समक्ष बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) का 2026-27 का बजट प्रस्तुत किया. अधिकारियाें के अनुसार, कुल बजट 80,952.56 कराेड़ रुपये निर्धारित किया गया है.यह पिछले वर्ष के बजट की तुलना में 8.77 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है.कुल बजट का 60 प्रतिशत (लगभग 48,164.28 कराेड़ रुपये) पूंजीगत व्यय के लिए आवंटित किया गया है, जिसमें बुनियादी ढांचे के विकास, शहरी नवीकरण परियाेजनाओं और दीर्घकालिक निवेशाें पर ध्यान केंद्रित किया गया है. वहीं शेष 40 प्रतिशत (लगभग 32,788.28 कराेड़ रुपये) राजस्व व्यय के लिए निर्धारित किया गया है, जिसमें विभिन्न नागरिक सेवाओं के वेतन, रखरखाव और परिचालन लागत शामिल हैं.प्रमुख घाेषणाएं और बड़े प्राेजेक्ट्स
 
1. आपदा प्रबंधन और सुरक्षा फायर ब्रिगेड: अग्निशमन सेवाओं के लिए बजट दाेगुना कर 230.90 कराेड़ रुपये कर दिया गया है. ऊंची इमारताें के लिए विशेष वाहनाें और 11 नए मफर्स्ट रिस्पाॅन्डरफ इंजन की खरीद हाेगी.बाढ़ नियंत्रण: मुंबई काे डूबने से बचाने के लिए मशहरी बाढ़ जाेखिम प्रबंधन कार्यक्रमम के तहत नई प्रेशर टनल और पंपिंग स्टेशनाें का निर्माण किया जाएगा.
 
2. पर्यावरण और वायु गुणवत्ता एक्यूआई में सुधार: प्रदूषण और धूल कम करने के लिए 159.82 कराेड़ रुपये आवंटित किए गए हैं. सड़काें की सफाई के लिए इलेक्ट्रिक स्वीपर और मिस्टिंग मशीनाें का उपयाेग हाेगा. ग्रीन बाॅन्ड: टिकाऊ परियाेजनाओं के लिए निगम ग्रीन बाॅन्ड जारी कर निवेशकाें काे आकर्षित करेगा.
 
3. परिवहन और बुनियादी ढांचा बेस्ट काे संजीवनी: सार्वजनिक परिवहन काे मजबूत करने के लिए बेस्ट उपक्रम काे 1,000 कराेड़ रुपये की सहायता दी जाएगी. गरगई बांध: शहर की पानी की किल्लत दूर करने के लिए इस प्राेजेक्ट की लागत अब बढ़कर 5,773 कराेड़ रुपये हाे गई है, जिससे राेजाना 440 मिलियन लीटर अतिरिक्त पानी मिलेगा.
 
4. कचरा मुक्त मुंबई मुलुंड और देवनार डंपिंग ग्राउंड से लाखाें मीट्रिक टन पुराने कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निपटान किया जा रहा है, जिससे कीमती जमीन खाली हाे सकेगी.