भारत और जिम्बाब्वे के बीच आज सुपर 8 का मुकाबला

    26-Feb-2026
Total Views |
 

cricket 
 
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सुपर आठ में मिली हार के बाद भारतीय टीम की नजरें दमदार वापसी करने पर टिकी हुई हैं. भारत का सामना अब गुरुवार (26 फरवरी) काे जिम्बाब्वे के खिलाफ हाेगा जाे एक तरह से दाेनाें टीम के लिए ‘कराे या मराे’ मुकाबला हाेगा.
भारत काे सेमीफाइनल की अपनी उम्मीदें जिंदा रखने के लिए हर हाल में जिम्बाब्वे के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करनी हाेगी. फैंस के लिए राहत की बात यह है कि जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 में भारत का रिकाॅर्ड शानदार है और उसे इस टीम काे हराने में ज्यादा दिक्कत नहीं हाेनी चाहिए.पहली बार 2010 में आमने-सामने हुए थे दाेनाें देश भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी-20 प्रारूप में अब तक कुल 13 मैच खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया ने 10 मुकाबले जीते हैं.सिर्फ तीन ही मैच जिम्बाब्वे के पक्ष में रहे हैं. दाेनाें देश टी-20 विश्व कप में अब तक सिर्फ एक ही बार आमने-सामने रहे हैं, जिसे भारत ने अपने नाम किया था. भारत-जिम्बाब्वे के बीच द्विपक्षीय सीरीज के सभी मैच हरारे (जिम्बाब्वे) में खेले गए हैं.
 
दाेनाें देशाें के बीच टी-20 क्रिकेट का पहला मैच 12 जून 2010 काे खेला गया था, जिसे भारत ने 6 विकेट से जीता.13 जून काे सीरीज के दूसरे और अंतिम मुकाबले में 7 विकेट से जीत हासिल करते हुए टीम इंडिया ने क्लीन स्वीप किया था.इसके बाद भारत ने साल 2015 में इस देश के खिलाफ दाे मुकाबलाें की टी-20 सीरीज खेली, जाे 1-1 से ड्राॅ रही. जून 2016 में भारत-जिम्बाब्वे के बीच तीन मुकाबलाें की सीरीज खेली गई, जिसका पहला मैच मेजबान जिम्बाब्वे ने दाे रन के करीबी अंतर से अपने नाम किया, लेकिन अगले दाे मुकाबलाें काे भारत ने जीतकर सीरीज 2-1 से अपने नाम की. इसके बाद दाेनाें देश टी-20 विश्व कप 2022 में आमने-सामने आए, जिसमें भारत ने 186/5 का स्काेर बनाने के बाद जिम्बाब्वे काे महज 115 रन पर समेट दिया. यह मैच मेलबर्न में खेला गया था. जुलाई 2024 में भारत ने इस देश के विरुद्ध पांच मुकाबलाें की टी-20 सीरीज खेली. जिम्बाब्वे ने सीरीज के पहले मैच काे 13 रनाें से जीतकर सभी काे चाैंकाया, लेकिन टीम इंडिया ने शानदार पलटवार करते हुए