भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने मंगलवार काे पार्टी की नई राज्य कार्यकारिणी की घाेषणा की है.इनमें 12 उपाध्यक्ष, 6 महासचिव, 12 सचिव, काेषाध्यक्ष, संयुक्त काेषाध्यक्ष, मुख्य प्रवक्ता, विभिन्न माेर्चाें के अध्यक्ष भी इसमे शामिल हैं.भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने मंगलवार काे मुंबई स्थित प्रदेश कार्यालय में आयाेजित पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, केंद्रीय संगठन मंत्री बी.एल.संताेष, सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश के मार्गदर्शन में तथा सभी बड़े नेताओं से बातचीत के बाद महाराष्ट्र भाजपा की नई कार्यकारिणी की घाेषणा की गई है. चव्हाण ने कहा कि लगातार हाे रहे चुनावाें की वजह से नई कार्यकारिणी की घाेषणा में देरी हुई है. नई कार्यकारिणी भाजपा की विचारधारा काे ध्यान में रखकर की गई है. इस अवसर पर प्रदेश महासचिव राजेश पांडे, राज्य मुख्यालय प्रभारी रवींद्र अनासपुरे, मीडिया विभाग प्रमुख नवनाथ आदि उपस्थित थे.