जापान दाैरे के पहले ही दिन 11 हजार कराेड़ का निवेश

    26-Feb-2026
Total Views |
 

Japan 
 
मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ के जापान दाैरे के पहले दिन उत्तर प्रदेश सरकार ने जापानी और सहयाेगी कंपनियाें के साथ लगभग 11 हजार कराेड़ रुपये के समझाैता ज्ञापनाें (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं. इन समझाैताें से राज्य में औद्याेगिक विकास, विनिर्माण क्षमता और राेजगार सृजन काे नई गति मिलने की उम्मीद है.जिन प्रमुख कंपनियाें के साथ करार हुआ है, उनमें कुबाेता काॅरपाेरेशन, मिंडा काॅरपाेरेशन, जापान एविएशन इलेक्ट्राॅनिक्स इंडस्ट्री (जेएई), नागासे एंड कंपनी लिमिटेड, सीकाे एडवांस, ओ एंड ओ ग्रुप, फूजी जापानीज जेवी और फूजीसिल्वरटेक कंक्रीट प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं. ये समझाैते कृषि मशीनरी, औद्याेगिक उपकरण, ऑटाेमाेबाइल कंपाेनेंट, इलेक्ट्राॅनिक्स, जल एवं पर्यावरण समाधान, औद्याेगिक प्रिंटिंग, हाॅस्पिटैलिटी और रियल एस्टेट जैसे विविध क्षेत्राें से जुड़े हैं.
 
कुबाेता काॅरपाेरेशन, जाे कृषि और औद्याेगिक मशीनरी निर्माण के क्षेत्र में वैश्विक पहचान रखती है, उत्तर प्रदेश में विनिर्माण और कृषि यंत्रीकरण काे बढ़ावा देने की दिशा में निवेश करेगी.वहीं मिंडा काॅरपाेरेशन और जापान एविएशन इलेक्ट्राॅनिक्स इंडस्ट्री के साथसहयाेग से ऑटाेमाेटिव इलेक्ट्राॅनिक्स और एडवांस कंपाेनेंट मैन्युफैक्चरिंग काे मजबूती मिलेगी. नागासे एंड कंपनी लिमिटेड भी एडवांस्ड मैटेरियल्स और इलेक्ट्राॅनिक्स क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं पर काम करेगी.इसके अलावा, सीकाे एडवांस औद्याेगिक प्रिंटिंग और काेटिंग समाधान क्षेत्र में अपनी गतिविधियाें का विस्तार करेगी, जबकि ओ एंड ओ ग्रुप ने हाॅस्पिटैलिटी और रियल एस्टेट क्षेत्र में निवेश काे लेकर रुचि दिखाई है.