हमारे जीवन का सारा अस्तित्व श्वास पर निर्भर है

    26-Feb-2026
Total Views |
 

Osho 
 
प्रश्न; एक मित्र ने पूछा है कि ध्यान से स्वास्थ्य का क्या संबंध है?
 
बहुत संबंध है. क्याेंकि बीमारी का बहुत बड़ा हिस्सा मन से मिलता है. गहरे में ताे बीमारी का नब्बे प्रतिशत हिस्सा मन से ही आता है. ध्यान मन काे स्वस्थ करता है. इसलिए बीमारी की बहुत बुनियादी वजह गिर जाती है. यह जाे ध्यान की प्रक्रिया है, इससे शरीर पर सीधा भी प्रभाव हाेता है. क्याेंकि दस मिनट की तीव्र श्वास, आपकी जीवन ऊर्जा काे, वाइटल एनर्जी काे बढ़ाती है. सारा जीवन श्वास का खेल है. जीवन का सारा अस्तित्व श्वास पर निर्भर है. श्वास है ताे जीवन है.हम जिस भांति श्वास लेते हैं, वह पर्याप्त नहीं है.हमारे ेफड़े में, समझें, अंदाजन काेई छह हजार छिद्र हैं. हम जाे श्वास लेते हैं वह दाे हजार छिद्राें से ज्यादा छिद्राें तक नहीं पहुंचती. बाकी चार हजार छिद्र, दाे तिहाई ेफड़े सदा ही कार्बन डाइऑ्नसाइड से भरे रह जाते हैं. वह जाे चार हजार छिद्राें में भरा हुआ कार्बन डाइऑक्साइड है, वह हमारे शरीर की सैकड़ाें बीमारियाें के लिए कारण बनता है. वह कार्बन डाइऑक्साइड समझें कि आपके भीतर जड़ है, जहां से सभी कुछ गलत निकल सकता है.
 
दस मिनट की भस्त्रिका, तीव्र श्वास धीरे-धीरे आपके छह हजार छिद्राें काे छूने लगती है, स्पर्श करने लगती है. आपके पूरे ेफड़े शुद्धतम प्राण से भर जाते हैं. इसका परिणाम हाेगा, गहरा परिणाम शरीर पर हाेगा. दूसरे चरण का जाे ध्यान का हिस्सा है, वह कैथार्सिस का है, रेचन का है.आपकाे शायद पता न हाे, लाेग ध्यान से बिलकुल भी संबंधित नहीं हैं वे लाेग भी बीमारियाें काे अलग करने के लिए कैथार्सिस काे अनिवार्य मानते हैं. आज अमेरिका में काेई दस लैब, दस बड़ी प्रयाेगशालाएं हैं, जाे र्सिफ कैथार्सिस से सैकड़ाें तरह की बीमारियां ठीक करने में सफल हुई हैं. इसालेन में, कैलिाेर्निया में एक बड़ी प्रयाेगशाला है, जहां वे पंद्रह दिन व्यक्ति काे कैथार्सिस से गुजारते हैं. उसे लड़ना है, चीखना है, चिल्लाना है, ताे उस सबका उपाय जुटाते हैं.उपाय ऐसा कि जाे किसी के लिए वायलेंट न हाे जाए. अगर उसे मारना है ताे उसके लिए तकिया, दे देते हैं कि वह तकिया, पर मारे, चाेट करे. चिल्लाना है ताे एकांत में चिल्लाए, कूदे, ांदें. पंद्रह दिन में बड़ी से बड़ी बीमारियाें पर परिणाम हाेता है. बड़ी से बड़ी बीमारियां गिर जाती हैं. ताे दूसरा चरण कैथार्सिस का स्वास्थ्य के लिए बहुत अदभुत परिणाम लाता है.