स्थायी समिति अध्यक्ष हेतु अभिषेक बारणे द्वारा नामांकन पेश

    26-Feb-2026
Total Views |
 

PCMC 
 
अभिषेक बारणे ने बीजेपी की ओर से स्थायी समिति अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पेश किया. मनपा में 84 बीजेपी नगरसेवक चुने गए हैं. चूंकि 1 निर्दलीय नगरसेवक ने बीजेपी का समर्थन किया है, इसलिए बीजेपी के पास बहुमत है. इस संख्या बल की वजह से अभिषेक बारणे का स्थायी समिति का अध्यक्ष चुना जाना तय है. अब इस चुनाव की सिर्फ औपचारिकता बाकी है.मनपा के चुनाव जनवरी में हुए थे.साढ़े तीन साल के लंबे प्रशासक राज के बाद मनपा समितियां बन रही हैं. बुधवार (25 फरवरी) काे स्थायी समिति अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पेश किये गये जाे एक अहम समिति है. बीजेपी की ओर से अभिषेक बारणे काे उम्मीदवार घाेषित किया गया. अभिषेक बारणे ने विधायक शंकर जगताप की माैजूदगी में नगर सचिव मुकेश काेलप काे अपना नामांकन साैंपा.
 
इस बीच स्थायी समिति अध्यक्ष पद के लिए चुनाव शनिवार (28 फरवरी) काे हाेगा.इस माैके पर विधायक शंकर जगताप ने कहा, बीजेपी के ज़रिए हमने शहर के विकास के कामाें पर ध्यान दिया है. स्थायी समिति एक ज़रूरी समिति है जाे वित्तीय फैसले लेती है और शहर काे तर्नकी के रास्ते पर ले जाती है. इस समिति के ज़रिए मनपा के वित्तीय स्ट्रक्चर काे अनुशासन में रखना ज़रूरी है. अभिषेक बारणे के ज़रिए नई सड़कें, शुद्ध पानी की सप्लाई, सीवेज प्रबंधन और स्वास्थ्य सुविधाओं काे मजबूत बनाने काे प्राथमिकता दी जाएगी. शहर की बढ़ती ज़रूरताें काे देखते हुए जगताप ने कहा कि बीजेपी का मुख्य मकसद फंड के सही इस्तेमाल और पारदर्शी कार्यप्रणाली के ज़रिए पिंपरी-चिंचवड़ काे और आधुनिकबनाना है. मनपा में बीजेपी का संख्या बल मजबूत हाेने से विकास कार्याें में तेजी लाने के लिए अभिषेक बारणे के रूप में स्थायी समिति काे नेतृत्व मिलेगा.
 
आवेदन दाखिल करते समय शहर अध्यक्ष शत्रुघ्न काटे, उप महापाैर शर्मिला बाबर, सत्तारूढ़ पार्टी के नेता प्रशांत शिताेले, पूर्व महापाैर नितिन कालजे, नगरसेवक उत्तम केंदले, राजू मिसाल, कुशाग्र कदम, मनीषा पवार और नगरसेवक बाबासाहेब त्रिभुवन माैजूद थे.इन सदस्याें ने आवेदन दाखिल किए इस दाैरान शहर सुधार समिति के लिए अध्यक्ष संजय नाना काटे, कानून समिति अध्यक्ष पद के लिए सुजाता बाेराटे, महिला एवं बाल कल्याण समिति के लिए रानी पठारे, शिक्षा कमेटी के लिए रवीना अंगाेलकर और खेलकूद, कला, साहित्य और सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष पद के लिए बीजेपी के कैलाश कुटे ने अपने आवेदन दाखिल किए हैं.