माेदी ने अमेरिका से देश बेचने की डील की

    26-Feb-2026
Total Views |
 

PM 
 
पीएम माेदी ने अमेरिका से देश बेचने की डील की है. यह प्रतिपादन नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने किया. वे एमपी की राजधानी भाेपाल में किसान महाचाैपाल की सभा काे संबाेधित कर रहे थे.नेता प्रतिपक्ष ने कहा-संसद में मुझे बाेलने नहीं दिया गया. उन्हाेंने कहा पीएम पर एपस्टीन और अडानी के केस का दबाव है. बता दें कि भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील के विराेध में एमपी की राजधानी भाेपाल के जवाहर चाैक पर कांग्रेस ने किसान महाचाैपाल बुलाई थी.नेता प्रतिपक्ष पीएम पर करारा हमला बाेलते हुए कहा कि हिंदुस्तान के इतिहास में पहली बार लाेकसभा में नेता प्रतिपक्ष काे बाेलने नहीं दिया गया. वे चीनी घुसपैठ के मुद्दे पर बात रखना चाहते थे. राहुल ने कहा- मैंने लाेकसभा में पूर्व आर्मी चीफ नरवणे की बात रखी थी, उन्हाेंने अपनी किताब में लिखा है कि जब चीनी घुसपैठ हुई थी ताे उन्हें हिंदुस्तान की सरकार ने अकेला छाेड़ दिया.
 
राहुल गांधी ने कहा- माेदी ने अमेरिका से देश बेचने की डील की. उन पर एपस्टीन और अडानी के केस का दबाव है. हिंदुस्तान काे बेच दिया. किसानाें का डेटा अमेरिका काे बेच दिया. राहुल गांधी ने आराेप लगाया कि इस समझाैते से देश का डेटा साैंपा गया, किसानाें, टेक्सटाइल उद्याेग और राेजगार काे नुकसान पहुंचाया गया, जाे शर्म की बात है.उन्हाेंने यह भी कहा कि अमेरिका में अडानी से जुड़े मामलाें काे लेकर प्रधानमंत्री चिंतित हैं और 14 महीनाें से काेई कार्रवाई नहीं हुई है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिल्ली से रवाना हाेने से पहले कहा कि देश का युवा राेजगार के लिए भटक रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी के प्रति लाेगाें में गहरी नाराजगी है. उन्हाेंने आराेप लगाया कि प्रधानमंत्री ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के दबाव में आकर उनकी शर्तें मान लीं.
 
जिससे देश काे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शर्मिंदगी उठानी पड़ी. ऐसे फैसले लिए गए, जाे किसानाें के हिताें के खिलाफ हैं और देश काे कमजाेर करते हैं. खड़गे ने कहा कि कांग्रेस डरने वाली पार्टी नहीं है.इस माैके पर एमपी के सीएम डाॅ. माेहन यादव ने कहा कि राहुल गांधी ताे आज आए हैं हम ताे 365 दिन किसानाें के लिए काम करते हैं.राहुल ताे राज्य की जनता से माफी मांगें. उनकी सरकार 1956 में बनी, तब से लेकर 2003 तक सिंचाई का रकबा केवल साढ़े सात लाख हेक्टेयर क्याें रहा.कांग्रेस ने किसानाें के साथ अन्याय किया.खड़गे ने कहा- माेदी जैसा प्रधानमंत्री आज तक नहीं देखा. माेदी आज आंख में आंख मिलाकर बात नहीं कर पाते.अपनी बात नहीं रखते. एक प्रेस काॅन्फ्रेंस नहीं कर पाते. सिर्फ बात करते हैं. मन की बात करते हैं.