शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : निवेशकाें के 6 लाख कराेड़ डूब

    26-Feb-2026
Total Views |
 
 

sahre 
अमेरिकी आयात शुल्क में अनिश्चितता के कारण घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार काे बड़ी गिरावट रही. खासकर आईटी कंपनियाें के शेयराें काफी नीचे लुढ़क गए. बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी में एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने काे मिली.30 शेयराें वाला बीएसई सेंसेक्स 1068.74 अंक यानी 1.28 प्रतिशत गिरकर 82,225.92 पर बंद हुआ.50 शेयराें वाला एनएसई निफ्टी 288.35 अंक या 1.12 प्रतिशत गिरकर 25,424.65 पर बंद हुआ. तेज गिरावट के बीच निवेशकाें की संपत्ति में भारी कमी आई्. इससे निवेशकाें काे एक ही दिन में छह लाख कराेड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ.विशेषज्ञाें के मुताबिक, अमेरिका में आयात शुल्क काे लेकर बनी अनिश्चितता के कारण वैश्विक शेयर बाजाराें में गिरावट रही, जिसका असर घरेलू बाजाराें पर भी देखने काे मिला. व्यापारियाें ने कहा कि अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव और सुस्त वैश्विक संकेताें के बीच कच्चे तेल की वैश्विक कीमताें में वृद्धि ने भी निवेशकाें की भावना काे प्रभावित किया है.
 
मझाेली और छाेटी कंपनियाें के सूचकांकाें में अपेक्षाकृत कम गिरावट रही. निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.32 प्रतिशत औरस्माॅलकैप-100 सूचकांक 0.55 प्रतिशत नीचे बंद हुआअमेरिका में साेमवार काे आईटी कंपनियाें पर खासा दबाव रहा था. इससे निफ्टी आईटी सूचकांक 4.74 प्रतिशत टूट गया. रियलिटी, रसायन और मीडिया से्नटराें में भी ज्यादा गिरावट रही. ऑटाे और निजी बैंकाें के सूचकांक भी लाल निशान में रहे. धातु, एफएमसीजी, फार्मा, सार्वजनिक बैंकाें, तेल एवं गैस और स्वास्थ्य से्नटराें में तेजी रही. पिछले एक महीने में आईटी सेक्टर में जबरदस्त गिरावट देखने काे मिली है. ग्लाेबल बाजाराें में अनिश्चितता, एआई आधारित ऑटाेमेशन और क्लाइंट खर्च में कमी के कारण निवेशकाें का भराेसा कमजाेर पड़ा है. इसी दबाव के बीच कई दिग्गज आईटी कंपनियाें के शेयराें में 28 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई है. सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई ट्रेंड ने पारंपरिक आईटी सर्विस माॅडल पर दबाव बढ़ा दिया है.