श्री खाटू धाम पुणे में भव्य फागाेत्सव 27 से

    26-Feb-2026
Total Views |
 

sham 
 
फाल्गुन मास के पावन अवसर पर श्री खाटू धाम पुणे में 27 एवं 28 फरवरी 2026, शुक्रवार और शनिवार काे दाे दिवसीय भव्य फागाेत्सव का आयाेजन किया जाएगा. इस संबंध में जानकारी श्री खाटू धाम पुणे ट्रस्ट द्वारा दी गई है.आयाेजन काे लेकर भक्ताें में उत्साह का वातावरण है और हजाराें श्रद्धालुओं के शामिल हाेने की संभावना व्यक्त की गई है.ट्रस्ट के अनुसार फाल्गुन शुक्ल एकादशी और द्वादशी का बाबा श्याम के भक्ताें के लिए विशेष आध्यात्मिक महत्व है. धार्मिक मान्यता है कि इन शुभ तिथियाें पर बाबा अपने भक्ताें की मनाेकामनाएं पूर्ण करते हैं. इसी कारण इन दाेनाें दिनाें मंदिर परिसर में विशेष श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का वातावरण रहताै. 27 फरवरी, शुक्रवार काे एकादशी के दिन दाेपहर 4 बजे से मंदिर प्रांगण में भव्य भजन संकीर्तन का आयाेजन किया जाएगा.
 
इंदाैर से पधार रहे सुप्रसिद्ध भजन गायक शुभम राणा तथा पुणे के संगम पांडे अपनी सुमधुर प्रस्तुतियाें से श्रद्धालुओं काे भक्तिरस में सराबाेर करेंगे. कार्यक्रम के दाैरान फूलाें की हाेली, धूमाल, इत्र वर्षा और विशाल महाप्रसाद की विशेष व्यवस्था की गई है. संपूर्ण मंदिर परिसर काे मेले के स्वरूप में भव्य सजावट से सजाया जाएगा तथा बाबा का विशेष और आकर्षक श्रृंगार दिल्ली से मंगवाया जाएगा.28 फरवरी, शनिवार काे द्वादशी के अवसर पर दाेपहर 3 बजे से गंगाधाम स्थित गाेयल गार्डन परिसर में श्री कन्हैया आगीवाल की वाणी में एक भक्त और भगवान की अमर गाथा नानी बाई का मायरा का मंचन नृत्य नाटिका के साथ किया जाएगा. इस आयाेजन में भक्ति और सांस्कृतिक प्रस्तुति का अद्भुत संगम देखने काे मिलेगा.आयाेजन स्थल श्री खाटू धाम पुणे, आशापुरा माता मंदिर, गंगाधाम के पीछे, काेंडवा, पुणे में स्थित है. अधिक जानकारी के लिए 9822251887 पर संपर्क किया जा सकता है.