पुणे, 25 फरवरी(आ. प्र.) श्री नागनाथपार सार्वजनिक गणपति न्यास मंडल के श्रीगणेश मंदिर का उद्घाटन और कलशारोहण 22 फरवरी को समर्थ रामदास स्वामी मठ के महंत मोहनबुवा रामदासी ने किया. नूतन मंदिर का निर्माण मराठा स्थापत्यशैली में किया गया है. मंदिर में विधिवत धार्मिक कार्यक्रमों के साथ श्री रिद्धि सिद्धि महागणपति की मूर्ति की स्थापना की गई. मंदिर निर्माण के उपलक्ष में 20 से 23 फरवरी तक धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुए. इन चार दिनों में अनेक गणेश भक्तों ने नए मंदिर में आकर श्री रिद्धि सिद्धि महागणपति की मूर्ति का श्रद्धापूर्वक दर्शन लिया. पिछले दो वर्षों से मंदिर निर्माण का कार्य चल रहा था. यह जानकारी श्री नागनाथपार सार्वजनिक गणपति न्यास मंडल द्वारा दी गई.