उत्तराखंड के पिथाैरागढ़ में तीन दिन से बर्फबारी जारी

    26-Feb-2026
Total Views |
 

UK 
 
उत्तराखंड के पिथाैरागढ़ के पंचाचूली समेत कई क्षेत्राें में हल्की बर्फबारी हुई. यहां ऊंचाई वाले इलाकाें में तीन दिन से बर्फबारी जारी है. माैसम विभाग के मुताबिक, 27 और 28 फरवरी से माैसम का मिजाज बदलेगा और पहाड़ी जिलाें में बारिश हाेगी.मध्य प्रदेश में पिछले 2 दिन में इंदाैर, उज्जैन, रतलाम, बैतूल और सीहाेर समेत 20 से ज्यादा जिलाें में तेज आंधी- बारिश का दाैर रहा. कुछ जिलाें में ओले भी गिरे. इस वजहसे गेहूं-चने की फसलाें पर असर पड़ा. माैसम विभाग ने बताया कि बुधवार काे माैसम साफ रहेगा, लेकिन मार्च की शुरुआत में बारिश हाेने का अनुमान है.राजस्थान में गर्मी का सीजन शुरू हाे गया और दिन का अधिकतम तापमान अब 36 डिग्री से ऊपर चला गया.
 
बाड़मेर में मंगलवार काे दिन का टेंपरेचर 36.3 डिग्री रहा.अधिकांश इलाकाें में न्यूनतम-अधिकतम सामान्य से 2 से डग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज हाे रहा है. माैसम विभाग ने राज्य में हाेली के आसपास हीटवेव की चेतवानी जारी की है. इस दाैरान पारा 40 डिग्री तक जा सकता है. वहीं, सिक्किम के ऊंचे इलाकाें में मंगलवार काे 15 माइल और त्साेमगाे झील के पास भारी बर्फबारी हुई. इससे सड़कें जाम हाे गईं. यहां लगभग 2,736 टूरिस्टाें काे ले जा रही कुल 541 टूरिस्ट गाड़ियां फंस गईं.अधिकारियाें ने बताया कि सिक्किम पुलिस, ड्राइवर एसाेसिएशन की मदद से सभी गाड़ियाें और टूरिस्ट्स काे सुरक्षित निकाला गया. छत्तीसगढ़ में एक-दाे जगहाें पर हल्की बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनी रह सकती है. अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री और गिरावट के बाद फिर धीरे-धीरे बढ़ाेतरी की संभावना है.