वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे काे 107 रनाें से हराया

    26-Feb-2026
Total Views |
 
 
WI
 
शिमराॅन हेटमायर की शानदार बल्लेबाजी के बाद गुडाकेश माेती की अगुआई में गेंदबाजाें के दमदार प्रदर्शन से वेस्टइंडीज ने टी-20 विश्व कप के सुपर 8 मुकाबले में जिम्बाब्वे काे 107 रनाें से हराया.वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 254 रन बनाए. जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 17.4 ओवर में 147 रन पर ऑलआउट हाे गई. जिम्बाब्वे के लिए ब्रैड इवांस ने अंत में विस्फाेटक बल्लेबाजी की, लेकिन वह भी टीम काे जीत नहीं दिला सके. यह टी-20 में वेस्टइंडीज की रनाें के लिहाज से दूसरी बड़ी जीत है. इससे पहले उसने 2024 में युगांडा काे 134 रनाें से हराया था.वेस्टइंडीज की धमाकेदार जीत से ग्रुप-1 की अंक तालिका में बड़ा फेरबदल हुआ है. वेस्टइंडीज की टीम शीर्ष पर पहुंच गई है और उसका नेट रन रेट +5.350 है. वहीं, दूसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका की टीम है जिसका नेट रन रेट +3.800 है. भारतीय टीम काे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था और उसका नेट रन रेट-3.800 है और तीसरे स्थान पर है. मालूम हाे कि ग्रुप से शीर्ष दाे टीमें ही सेमीफाइनल में प्रवेश कर सकेंगी.
 
बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी बेहद खराब रही. गुडाकेश माेती और अकील हुसैन के फिरकी के जादू से वेस्टइंडीज ने मैच में पकड़ बना ली. बाएं हाथ के स्पिनर माेती (28 रन पर चार विकेट) के करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के सामने जिम्बाब्वे की पारी पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी.जिम्बाब्वे की ओर से ब्रैड इवांस ने 21 गेंद में पांच छक्काें और दाे चाैकाें से सर्वाधिक 43 रन बनाए. उनके अलावा डियाेन मायर्स (28) और कप्तान सिकंदर रजा (27) ही 20 रन के आंकड़े काे पार कर पाए.
जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी इस कदर खराब रही कि उसके 4 बल्लेबाज ताे खाता भी नहीं खाेल सके.वेस्टइंडीज के लिए माेती के अलावा बाएं हाथ के स्पिनर हुसैन ने 28 रन देकर तीन, जबकि मैथ्यू फाेर्ड ने 27 रन देकर दाे विकेट चटकाए.वेस्टइंडीज का टी-20 विश्व कप का दूसरा सर्वाेच्च स्काेर शिमराॅन हेटमायर और राेवमैन पाेवेल के अर्धशतक और दाेनाें के बीच शतकीय साझेदारी से वेस्टइंडीज ने टूर्नामेंट के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्काेर बनाया.