अजितदादा पवार के विमान दुर्घटना की पारदर्शी जांच हाे

    27-Feb-2026
Total Views |
 

AP 
 
राज्य के दिवंगत लाेकप्रिय उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय अजितदादा पवार की विमान दुर्घटना के संबंध में पारदर्शी जांच की जाए. राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस शरदचंद्र पवार पुणे शहर की ओर से उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय अजितदादा पवार की विमान दुर्घटना की पारदर्शी जांच कर दाेषियाें पर तत्काल प्राथमिकी दर्ज की जाए तथा सामान्य नागरिकाें के मन में उत्पन्न शंकाओं और दुर्घटना से संबंधित संपूर्ण सत्य जनता के समक्ष प्रस्तुत किया जाए, इस मांग काे लेकर गुरुवार काे पुणे जिला कले्नटर कार्यालय के समक्ष लाेकतांत्रिक मार्ग से आंदाेलन किया गया.इस आंदाेलन में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और अजितदादा के समर्थकाें ने बड़ी संख्या में सहभाग लिया. शांतिपूर्ण और अनुशासित पद्धति से न्याय की दृढ़ मांग की गई.
 
साथ ही अजितदादा की स्मृति काे नमन करते ुए न्याय प्राप्ति तक यह लाेकतांत्रिक संघर्ष जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया गया.
इस अवसर पर राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस शरदचंद्र पवार पक्ष की ओर से युवक शहराध्यक्ष किशाेर कांबले के नेतृत्व में जला अधिकारी काे विस्तृत ज्ञापन प्रस्तुत किया गया तथा संबंधित प्रकरण की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कर सत्य जनता के समक्ष लाने की मांग की गई.इस अवसर पर स्वातीताई पाेकले, उदय महाले, राेहन पायगुड़े, अमाेल जाधव, अमाेल परदेशी, स्वप्निल जाेशी, अर्जुन गांजे, मकरंद देशमुख, अजय पवार, रुपाली शेलार, सुमित गावड़े, ऋषिकेश देखणे उपस्थित थे.