पिंपरी-चिंचवड़ के पुनावले में एक एलीट हाउसिंग साेसायटी में गुरुवार सुबह एक 25 साल के युवक की लाश मिली. हैरानी की बात यह है कि माैत से दाे दिन पहले उसने पिंपरी-चिंचवड़ में रहने वाले अपने परिवारवालाें काे बताया था कि वह काम से चेन्नई जा रहा है, लेकिन पता चला कि वह शहर में ही रह रहा था.कहा जा रहा है कि 24वीं मंज़िल से गिरने से उसकी माैत हाे गई.मरने वाले युवक का नाम वैभव दत्तात्रेय सुतार (उम्र-25 वर्ष, कालेवाड़ी) बताया गया है. इस मामले में रावेत पुलिस स्टेशन में आकस्मिक माैत (एडी) का केस दर्ज किया गया है.वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर नितिन फटांगरे ने कहा, गुरुवार सुबह करीब 2 बजे पुलिस काे सूचना मिली कि पुनावले इलाके में पेठकर सियाेना हाउसिंग साेसायटी की 24वीं मंज़िल से एक युवक कूद गया है.
इसके बाद पुलिस माैके पर पहुंची. फिर उसके दाेस्त साैरभ तापकीर और हर्षवर्धन चिंचवड़े उसे हाॅस्पिटल ले गएसाैरभ तापकीर पुनावले इलाके में रहते हैं. बुधवार रात वैभव सुतार, साैरभ तापकीर और उनके दाेस्त डिनर के लिए इकट्ठा हुए थे. जांच में पता चला है कि वैभव पिछले दाे वर्षाें से मानसिक तनाव में था.पुलिस काे पाेस्टमाॅर्टम रिपाेर्ट मिल गई है और शुरुआती जानकारी के मुताबिक, शक है कि यह आत्महत्या थी.वैभव ने अपने परिवार काे बताया था कि वह हैदराबाद में एक आईटी कंपनी में काम कर रहा था. कुछ दिन पहले जब वह घर लाैटा, ताे उसने दावा किया कि उसका तबादला चेन्नई हाे गया है. हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह सरासर झूठ है.