शक के चलते दाे महिलाओं पर जानलेवा हमला

    27-Feb-2026
Total Views |
 
 

FIR 
अपने परिवार काे नष्ट करने के शक में एक युवक ने एक महिला और उसकी बहन पर काेयते से हमला किया. इस हमले में दाेनाें जख्मी हाे गईं. यह घटना मंगलवार (24 फरवरी) की रात के 10 बजे जगताप नगर थेरगांव में घटी. घायल महिलाओं की पहचान उषा अतुल इंगवले (उम्र-28 वर्ष, जगतापनगर, थेरगांव) और आशा साेमनाथ बनसाेड़े के रूप में हुई है. उषा ने कालेवाड़ी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने याेगेश संताेष राणादिवे (जगतापनगर,थेरगांव) के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आराेपी याेगेश काे यह गलतफहमी हाे गई थी कि, शिकायतकर्ता उषा की वजह से उसका संसार बर्बाद हाे गया है. गुस्से में आकर उसने लाेहे के काेयते से शिकायतकर्ता के सिर और हाथ पर हमला कर दिया. चीख-पुकार सुनकर जब शिकायतकर्ता की बहन आशा साेमनाथ बनसाेड़े उसकी मदद के लिए आई, ताे आराेपी ने उस पर भी हमला कर दिया, उसे घायल कर दिया और वहां से फरार हाे गया. कालेवाड़ी पुलिस मामले की जांच कर रही है.