अवैध गांजा बिक्री के आराेप में तीन गिरफ्तार

    27-Feb-2026
Total Views |
 

ganja 
 
पुलिस ने कालेवाड़ी इलाके में नशीले पदार्थाें की बिक्री कर रहे तीन युवकाें काे हिरासत में लिया है. तलाशी लेने पर उनके पास से भारी मात्रा में गांजा जब्त किया है. यह कार्रवाई बुधवार (25 फरवरी) की सुबह तड़के रागा हाेटल के सामने कालेवाड़ी में की गई. गिरफ्तार आराेपियाें की पहचान प्रतीक राकेश खैरनार (उम्र-27 वर्ष, मुकाई नगर, हिंजवड़ी), मयूर घनश्याम कपाटे (उम्र-25 वर्ष, लिंक राेड, अशाेकनगर, पिंपरी) और अक्षय विजय मंधान (उम्र-28 वर्ष,पीयूष पार्क, पिंपरी गांव) के रूप में हुई है. पुलिस कांस्टेबल रवि पवार ने इस संबंध में कालेवाड़ी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आराेपियाें के पास से 93 ग्राम साधारण गांजा और लगभग 26.70 ग्राम महंगा हाइड्राेपाेनिक गांजा बरामद हुआ है, जिसे अवैध रूप से बेचा जा रहा था. इन सभी नशीले पदार्थाें का कुल मूल्य 2,65,350 रुपये है. जांच में पता चला है कि, आराेपी इस खेप काे बेचने के इरादे से अपने पास रखे हुए थे. कालेवाड़ी पुलिस मामले की जांच कर रही है.