गुजरात के सूरत में हजीरा स्थित आर्सेलर मित्तल निप्पाॅन स्टील कंपनी में वेतन वृद्धि की मांग काे लेकर गुरुवार काे 5000 से ज्यादा कर्मचारी हड़ताल पर उतरे कर्मचारी अचानक बिफर गए.उन्हाेंने 10 से ज्यादा गाड़ियाें काे आग के हवाले किए जाने से भारी उत्पात मचाया. प्रदर्शनकारियाें ने पुलिस टीम पर भी हमला कर दिया, जिससे महिला डीएसपी सहित कई पुलिस कर्मी घायल हाे गए. इस मामले में पुलिस न25 लाेगाें काे हिरासत में ले लिया है. बता दें कि सूरत की आर्सेलर मित्तल निप्पाॅन स्टील कंपनी में कई दिनाें से बवाल चल रहा था.
विस्तार से प्राप्त खबराें के अनुसार कंपनी के बन रहे नए प्लांट में आज सुबह 5000 से ज्यादा कर्मचारी अचानक काम छाेड़कर हड़ताल पर चले गए. हड़ताल की मुख्य वजह काम के घंटाें में हुई बढ़ाेतरी काे कम करने और वेतन वृद्धि है. शुरुआत में हड़ताल शांति से हाे रही थी. लेकिन अचानक कुछ कर्मचारियाें ने हिंसक प्रदर्शन शुरू कर दिया.घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल की एक बड़ी टुकड़ी माैके पर पहुंची और स्थिति काे नियंत्रण में लाने की काेशिश की.