जयक्रित और दिविशा परिणय बंधन में बंधे

    27-Feb-2026
Total Views |
 
bfsbf

पुणे, 26 फरवरी (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

अग्रवाल समाज पुणे के अध्यक्ष तथा पुणे की प्रतिष्ठित रियल इस्टेट कंपनी प्रिस्टीन ग्रुप के संस्थापक उद्योगपति श्री ईश्वरचंद किशोरीलाल गोयल व श्रीमती कांतादेवी के सुपौत्र तथा प्रिस्टीन ग्रुप के संचालक श्री प्रीतम गोयल व श्रीमती श्वेता के सुपुत्र चि. जयक्रित का शुभविवाह नोएड़ा के प्रतिष्ठित उद्योगपति श्री संजय दीनदयाल सिंघानिया व श्रीमती प्रीति की सुपुत्री चि. सौ. कां. दिविशा के साथ मंगलवार 24 फरवरी की शाम को आयोजित एक शानदार समारोह में धूमधाम से सम्पन्न हुआ. नवदम्पत्ति को शुभाशीर्वाद देने पुणे, पिंपरी-चिंचवड़ तथा नोएड़ा शहरों के उद्योग, व्यापार, सामाजिक तथा रियल इस्टेट क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य उपस्थित थे.