वरमाला के दाैरान युवक ने दुल्हन काे गाेली मारी

    27-Feb-2026
Total Views |
 
 

Marriage 
बिहार के ब्नसर में वरमाला के दाैरान स्टेज पर दुल्हन काे उसके प्रेमी ने गाेली मारी और वहां से फरार हाे गया. दुल्हन काे सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी गंभीर हालत देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया गया है. समाचार लिखे जाने तक वाराणसी के अस्पताल मउसका ऑपरेशन किया जा रहा था. घटना मंगलवार रात की है. दुल्हन ने बताया कि उसे दीनबुंध ने गाेली मारी है.
फायरिंग का वीडियाे सामने आया है, जिसमें एक लड़की दूल्हा-दुल्हन की आरती उतार रही है, इसी दाैरान नजदीक जाकर युवक सामने से गाेली चलाता है.गाेली आरती के पेट में लगी, लेकिन तेज गानाें के आवाज में गाेली की आवाज दब कर रही गई. चंद सेकेंड में ही दुल्हन स्टेज पर गिर पड़ी. दुल्हन के गिरते ही, स्टेज पर खड़ी लड़कियां जाेर-जाेर से चिल्लाने लगीं. किसी ने आरती काे गाेली मार दी.जब परिवार के लाेगाें ने देखा ताे उसके पेट से खून बह रहा था. चंद सेकेंड में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं.