लखदातार परिवार ट्रस्ट, पीसीएमसी द्वारा 21 फरवरी निगड़ी प्राधिकरण स्थित यशवंतराव चव्हाण भवन में श्री खाटू श्याम जी का भव्य कीर्तन दरबार सजा. इसमें तीन हजार से ज्यादा लाेग शामिल हुए.कार्यक्रम में मध्य प्रदेश की सुप्रसिद्ध भजन गायिका कनिका ग्राेवर तथा काेलकाता के प्रसिद्ध गायक गाेविंद दमानी ने अपनी मधुर और भावपूर्ण प्रस्तुतियाें से समूचे वातावरण काे भक्तिमय बना दिया. उनके भजनाें पर श्रद्धालु झूम उठे और पूरा सभागार जय श्री श्याम के जयघाेष से गूंज उठा .इस भव्य आयाेजन में लगभग 3000 श्रद्धालुओं की गरिमामयी उपस्थिति दर्ज की गई.कीर्तन के दाैरान आकर्षक सजावट, भव्य मंच व्यवस्था और सुसंगठित प्रबंधन ने कार्यक्रम की शाेभा बढ़ाई. श्रद्धालुओं ने देर रात तक भक्ति रस का आनंद लिया.
इसके अगले दिन सुबह यशवंतराव चव्हाणभवन से खड़की मिलिट्री मंदिर, रेंज हिल्स तक भव्य निशान यात्रा निकाली गई.लगभग 17 किलाेमीटर लंबी इस पदयात्रा में 500 से अधिक श्रद्धालुओं ने हाथाें में निशान लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया. पूरे मार्ग में भक्ताें द्वारा भजन-कीर्तन और जयकाराें से वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया . यात्रा मार्ग में विभिन्न दानदाताओं द्वारा भाेजन, नाश्ता और पेयजल की उत्कृष्ट व्यवस्था की गई थी.लखदातार परिवार ट्रस्ट (पीसीएमसी) ने इस सफल आयाेजन के लिए पुणे पुलिस, सभी स्वयंसेवकाें, दानदाताओं तथा श्रद्धालुओं का हृदय से आभार व्यक्त किया. ट्रस्ट ने भविष्य में भी ऐसे आध्यात्मिक आयाेजनाें के माध्यम से समाज में भक्ति, एकता और सेवा की भावना काे बढ़ावा देने का संकल्प व्यक्त किया.