पासपाेर्ट कार्यालय द्वारा 4 मार्च काे विशेष ओपन हाउस का आयाेजन

    27-Feb-2026
Total Views |
 

pass 
 
क्षेत्रीय पासपाेर्ट कार्यालय (पुणे विभाग) पुलिस आयुक्त कार्यालय, के साथ मिलकर 4 मार्च काे ओपन हाउस का आयाेजन कर रहा है, जिसमें आवेदकाें की पुलिस वेरिफिकेशन रिपाेर्ट (पीवीआर) संबंधी शिकायताें पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.यह ओपन हाउस बाणेर स्थित क्षेत्रीय पासपाेर्ट कार्यालय में आयाेजित किया जाएगा. ओपन हाउस का समय 4 मार्च (बुधवार) काे दाेपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक हाेगा. इसदाैरान क्षेत्रीय पासपाेर्ट कार्यालय और पुणे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे. आवेदक बिना किसी पूर्व अपाॅइंटमेंट के, उसी वक्त आकर ओपन हाउस में भाग ले सकते हैं. जाे आवेदक ओपन हाउस में आना चाहते हैं, उनसे अनुराेध है कि वे अपने आपत्ति पत्र (यदि काेई हाे) और सभी संबंधित सहायक दस्तावेज साथ लाएं ताकि उनकी शिकायताें का प्रभावी समाधान हाे सके. आवेदकाें से अनुराेध है कि वे नामांकन के लिए दाेपहर 2 बजे रिपाेर्ट करें. यह जानकारी क्षेत्रीय पासपाेर्ट कार्यालय, पुणे द्वारा दी गई है.