दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी के मालवीय नगर में पूर्वाेत्तर की लड़कियाें के साथ हुए दुर्व्यवहार की निंदा करते हुए कहा है कि दाेषियाें के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हाेगी.गुप्ता ने एक्स पर अपने वीडियाे संदेश में आज कहा कि पूर्वाेत्तर की हमारी बहनाें के साथ हुई इस घटना की मैं कड़ी निंदा करती हूं और उनके साथ मजबूती से खड़ी हूं.उन्हाेंने कहा कि देश के अलग अलग राज्याें से आने वालाें का जितना हक दिल्ली पर है उतना ही अधिकार पूवात्तर के लाेगाें का है. उनके साथ काेई भी दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जिन्हाेंने ऐसा किया उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी.मुख्यमंत्री ने कहा हर नागरिक की गरिमा, सम्मान और सुरक्षा सर्वाेपरि है. मैं स्वयं उनसे मिलूंगी. पुलिस पूरी जिम्मेदारी से कानूनीकार्रवाई कर रही है और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि दाेषियाें के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हाे. किसी भी बेटी काे तंग करना, भेदभाव करना या अपमानित करना किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.हम सब एक हैं और हर बेटी की सुरक्षा हमारी सर्वाेच्च जिम्मेदारी है.