आईसीसी मेन्स टी-20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 का राेमांच चरम पर है. बुधवार काे श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला काेलंबाे में खेला गया. जहां न्यूजीलैंड ने 61 रनाें से जीत हासिल की. इस जीत के साथ ही जहां न्यूजीलैंड की सेमीफाइनल की उम्मीदें बढ़ गई हैं ताे वहीं श्रीलंका अब इस रेस से बाहर हाे गई है. इस मैच में श्रीलंका ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था.न्यूजीलैंड ने 169 रनाें का लक्ष्य रखा था.लेकिन इसके जवाब में उतरी श्रीलंका महज 107 के स्काेर पर ही ढेर हाे गई.श्रीलंका काे इससे पहले इंग्लैंड के हाथाें सुपर-8 में करारी हार मिली थी. उसका अगला मैच अब पाकिस्तान के साथ है.लेकिन अब वाे सेमीफाइनल की रेस से बाहर है.169 रनाें के जवाब में उतरी श्रीलंका की शुरुआत ही बेहद खराब रही. पहली ही गेंद पर पथुम निसांका बाेल्ड हाे गए.
इसके बाद श्रीलंका संभल नहीं सका और एक के बाद एक विकेट गिरते रहे.श्रीलंका की ओर से सबसे ज्यादा रन कामिंदु मेंडिस (31) ने बनाए. लेकिन श्रीलंका काे जीत नहीं दिला सके. श्रीलंका की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खाेकर 107 रन ही बना सकी. न्यूजीलैंड की ओर से रचिन रविंद्र ने घातक गेंदबाजी की.उन्हाेंने 4 विकेट लिए. वहीं, मैट हेनरी काे 2 ताे सैंटनर और फिलिप्स काे 1-1 विकेट मिले.पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही.30 के स्काेर पर ही न्यूजीलैंड काे पहला झटका लगा जब फन एलन का विकेट गिरा.इसके बाद टिम सिफर्ट भी 34 के स्काेर पर आउट हाे गए.
लेकिन इसके बाद ग्लेन फिलिप्स और रचिन रविंद्र के बीच अच्छी साझेदारी हुई. लेकिन 10वें ओवर में फिलिप्स बाेल्ड हाे गए.इसके बाद 12वें ओवर में तीक्ष्णा ने रचिन रविंद्र का विकेट झटका और न्यूजीलैंड काे चाैथा झटका दिया.रविंद्र के बल्ले से 32 रन आए. इसी ओवर में तीक्ष्णा ने ने चैपमैन काे भी बाेल्ड कर दिया. चैपमेन खाता भी नहीं खाेल सके. इसके बाद 13वें ओवर में डेरिल मिचेल भी अपना विकेट गंवा बैठे.लेकिन इसके बाद काेल मैककाेन्ची और सेंटनर के बीच कमाल की साझेदारी हुई. दाेनाें ने न्यूजीलैंड का स्काेर 168 तक पहुंचाया.ग्रुप 2 के अंक तालिका में इंग्लैंड की टीम 2 में से 2 जीत के साथ सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुकी है. लेकिन दूसरे नंबर की लड़ाई राेचक है.