स्टील उद्याेग के दिग्गज जतिंदर मेहरा का निधन

    27-Feb-2026
Total Views |
 
 
steel
 
भारत के स्टील और धातु उद्याेग के दिग्गज जतिंदर मेहरा का 24 फरवरी काे 86 वर्ष की आयु में निधन हाे गया है. छह दशक से अधिक लंबे और शानदार करियर वाले मेहरा वर्तमान में एस्सार ग्रुप के मेटल्स एंड माइनिंग डिवीजन में वाइस चेयरमैन के पद पर कार्यरत थे. तकनीकी विशेषज्ञता और कुशल परिचालन नेतृत्व के धनी मेहरा ने देश में कई बड़े औद्याेगिक प्राेजेक्ट्स काे आकार देने में अहम भूमिका निभाई.एस्सार ग्रुप ने साेशल मीडिया प्लेटफाॅर्म एक्स पर उनके निधन पर गहरा शाेक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके विजन और नेतृत्व ने समूह के कई महत्वपूर्ण पड़ावाें और परिवर्तनकारी परियाेजनाओं काे सफल बनाया.
 
एस्सार ग्रुप से जुड़ने से पहले मेहरा ने सार्वजनिक क्षेत्र के इस्पात उद्याेग में भी शीर्ष पदाें पर अपनी सेवाएं दी थीं, जहां वे स्टील अथाॅरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक और बाद में राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक रहे. एस्सार में अपने कार्यकाल के दाैरान उन्हाेंने हजीरा में स्टील उत्पादन क्षमता बढ़ाने और ओडिशा में प्रस्तावित पारादीप स्टील फैसिलिटी जैसे एकीकृत इस्पात प्राेजेक्ट्स काे आगे बढ़ाने में प्रमुख भूमिका निभाई. उनका निधन भारतीय स्टील उद्याेग के लिए एक बड़ी क्षति है, लेकिन उनका औद्याेगिक याेगदान और रणनीतिक दिशा-निर्देश आगे भी उद्याेग का मार्गदर्शन करते रहेंगे.