अमेरिका में भीषण तेज हवाओं और भारी बर्फबारी के कारण एयरपाेर्ट पर रनवे बंद करने पड़े और कई जगह उड़ानाें पर राेक लगानी पड़ी है. यहां रविवार से मंगलवार के बीच 11,055 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी गईं. सिर्फ साेमवार काे ही करीब 5,600 से 5,700 उड़ानें कैंसिल हुईं, जाे देशभर की उड़ानाें का लगभग 20% था. यह जानकारी फ्लाइट ट्रैकिंग कंपनी फ्लाइटअवेयर ने दी. नेशनल वेदर सर्विस के मुताबिक, राेड आइलैंड और मैसाचुसेट्स के कुछ हिस्साें में लगभग 37 इंच तक बर्फ गिरी.
बर्फबारी की वजह से उत्तर-पूर्वी राज्याें में 6 लाख से ज्यादा घराें की बिजली चली गई. साेमवार शाम तक 5 लाख 19 हजार 232 घर और ऑफिस बिना बिजली के थे.भारी बर्फबारी के कारण द बाेस्टन ग्लाेब अपने 153 साल के इतिहास में पहली बार अखबार नहीं छाप सका क्याेंकि कर्मचारी प्रिंटिंग प्रेस तक नहीं पहुंच पाए. न्यूयाॅर्क के सेंट्रल पार्क में रविवार से साेमवार के बीच करीब 20 इंच बर्फ दर्ज की गई, जबकि लाॅन्ग आइलैंड के इस्लिप इलाके में 22 इंच से ज्यादा बर्फ पड़ी.प्राेविडेंस, राेड आइलैंड में 32.8 इंच बर्फबारी हुइ.