टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंची इंग्लैंड की टीम

    27-Feb-2026
Total Views |
 

WC 
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप का 45वां मैच मंगलवार काे पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेला गया. श्रीलंका में खेले गए इस मैच में इंग्लैंड ने 2 विकेट से शानदार जीत हासिल की.इस जीत के साथ ही टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम इंग्लैंड बन गई है.वहीं, पाकिस्तान की उम्मीदें लगभग खत्म हाे गई हैं. इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था.पाकिस्तान ने इंग्लैंड के सामने 165 रनाें का लक्ष्य रखा था. इंग्लैंड ने कप्तान हैरी ब्रूक के तूफानी शतक के दम पर यह मुकाबला 20वें ओवर में चेज कर लिया.165 के जवाब में उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही.पहले ओवर की पहली ही गेंद पर फिल साल्ट का विकेट शाहीन आफरीदी ने झटका.
 
इसके बाद तीसरे ओवर में बटलर भी आउट हाे गए. बेथल का विकेट भी 35 के स्काेर पर गिर गया. हालांकि, कप्तान हैरी ब्रूक ने पारी काे संभाला. इसके बाद उस्मान तारिक ने अपने ओवर की पहली ही गेंद पर बेंथन का विकेट झटककर इंग्लैंड काे चाैथा झटका दिया.लेकिन दूसरे छाेर पर हैरी ब्रूक टिके रहे. जिन्हाेंने 28गेंद में फिफ्टी जड़ी.लेकिन 12वें ओवर में इंग्लैंड काे 5वां झटका लगा. जब उस्मान तारिक ने सैम करन का विकेट लिया.करन और ब्रूक के बीच 45 रनाें की साझेदारी हुई थी.लेकिन इसके बाद विल जैक्स और हैरी ब्रूक ने जबरदस्त बल्लेबाजी की और पाकिस्तानी गेंदबाजाें काे आंड़े हाथाें लिया. इसी बीच ब्रूक ने 50 गेंदाें में अपना शतक पूरा कर लिया. हालांकि, शतक जड़ते ही वाे आउट हाे गए.
 
लेकिन जब ब्रूक आउट हुए ताे इंग्लैंड काे 18 गेंद में केवल 10 रन चाहिए थे. इसके बाद अगले ओवर में नवाज ने दाे विकेट झटके जिसके बाद पाकिस्तान एक बार फिर गेम में आ गया. आलम ये हुआ की आखिरी ओवर में इंग्लैंड काे 3रन चाहिए थे और पाकिस्तान काे 2 विकेट. लेकिन आर्चर ने सलमान मिर्जा की पहली ही गेंद पर चाैका जड़ा और मैच इंग्लैंड ने जीत लिया.पहले बल्लेबाजी करनी उतरी पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं. तीसरे ओवर में ही सैम अयूब का विकेट 14 के स्काेर पर गिरा. इसके बाद अगले ही ओवर में कप्तान सलमान आगा का भी विकेट गिर गया. लेकिन इसके बाद फरहान और बाबर आजम में अच्छी साझेदारी हुई.
 
लेकिन 11वें ओवर में बाबर आजम अपना विकेट गंवा बैठे.बाबर ने 24 गेंद में 25 रन बनाए.14वें ओवर में पाकिस्तान का स्काेर 100 के पार चला गया. वहीं, इसी ओवर में साहिबजादा फरहान ने भी फिफ्टी लगाई. फरहान ने 37 गेंद में फिफ्टी जड़ी. पाकिस्तान काे चाैथा झटका 16वें ओवर में लगा जब फरहान का विकेट गिरा. फरहान के बल्ले से 45 गेंद में 63 रन आए. इसके बाद अगले ही ओवर में राशिद ने फखर काे भी आउट किया. फखर 25 रन बनाकर आउट हुए. 18वें ओवर में पाकिस्तान काे दाेहरे झटके लगे. पहले उस्मान खान का विकेट गिरा. इसके बाद नवाज भी बिना खाता खाेले आउट हाे गए.