एड. सुभाष मोहिते राज्य सरकार की उच्चस्तरीय समिति में नियुक्त

    28-Feb-2026
Total Views |
 
bfbgbh
शिवाजीनगर, 27 फरवरी (आ. प्र.)

 केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित केंद्रीय सहकारी नीति 2025 की पृष्ठभूमि में महाराष्ट्र राज्य की सहकारी नीति तैयार की जा रही है. इसके लिए राज्य सरकार की ओर से सहकारिता मंत्री की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया है. इस उच्चस्तरीय समिति में सदस्य के रूप में पुणे पीपल्स को-ऑपरेटिव बैंक के वरिष्ठ निदेशक और प्रबंधन समिति के वर्तमान अध्यक्ष एड. सुभाष मोहिते को शामिल किया गया है. एड. सुभाष मोहिते पुणे जिला नगरी सहकारी बैंक एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान मानद सचिव हैं. वे पुणे जिला सहकारी बोर्ड के निदेशक और रामराज्य सहकारी बैंक के संस्थापक के रूप में सहकारिता, विशेषकर नगरीय सहकारी बैंकिंग क्षेत्र में पिछले 50 से अधिक वर्षों से महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं. उनका अभिनंदन करते हुए वेिशास व्यक्त किया जा रहा है कि, लगभग 36 वर्षों तक सहकारिता और श्रम न्यायालय में वकील के रूप में कार्यरत रहने के कारण, उनका लंबा अनुभव राज्य की सहकारी नीति निर्धारित करने में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा.