अविमुक्तेश्वरानंद की मुश्किलें बढ़ीं, मेडिकल में बटुकाें से दुष्कर्म की पुष्टि
28-Feb-2026
Total Views |
याैन शाेषण केस में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. मेडिकल रिपाेर्ट में नाबालिगाें से याैन शाेषण की पुष्टि हुई है. पीड़ित बटुक ने भी कहा-अविमुक्तेश्वरानंद ने शाेषण किया था. शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ याैन उत्पीड़न मामले में बच्चाें की मेडिकल रिपाेर्ट आ गई है. पुलिस सूत्राें का दावा है कि बच्चाें के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है. पुलिस ने बुधवार काे पीड़ित नाबालिगाें का मेडिकल टेस्ट कराया था. दाे डाॅक्टराें के पैनल ने प्रयागराज के सरकारी अस्पताल में मेडिकल टेस्ट किया. रिपाेर्ट बंद लिफाफे में गुरुवार काे जांच अधिकारी काे साैंप दी गई है. इसे शुक्रवार काे काेर्ट में पेश किया जाएगा.पुलिस सूत्राें के मुताबिक, बटुकाें से कुकर्म किसने किया? कब किया? कहां किया? ये जांच का विषय है. पूरी जांच के बाद स्पष्ट हाेगा कि अविमुक्तेश्वरानंद पर लगे आराेप कितने सही हैं. थाना प्रभारी झूंसी महेश मिश्र ने बताया कि काेर्ट का मामला है. ज्यादा जानकारी नहीं दे सकते.इससे पहले, शंकराचार्य पर केस दर्ज कराने वाले आशुताेष महाराज ने बुधवार काे कहा था कि सारे सबूत हैं.