देश के बुनियादी ढांचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर) के विकास में सिविल इंजीनियरों, वास्तुकारों और बिल्डरों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है. अपराध जांच विभाग के विशेष पुलिस महानिरीक्षक डॉ. राजेंद्र डहाले ने कहा कि, बदलते समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आधुनिक तकनीक को अपनाकर निर्माण क्षेत्र की गुणवत्ता और सुरक्षा बढ़ाने को प्राथमिकता दी जानी चाहिए. वह बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (बीएआई) पुणे सेंटर द्वारा आयोजित और बी.जी.शिर्के कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रायोजित 29वें बीएआई- शिर्के वेल बिल्ट स्ट्रक्चर कॉम्पिटिशन 2025 के पुरस्कार वितरण समारोह में बोल रहे थे. इस अवसर पर आर.राधाकृष्णन (पूर्व अध्यक्ष,ऑल इंडिया (बीएआई)), आर. बी. सूर्यवंशी (उपाध्यक्ष, बी.जी. शिर्के कंपनी), जगन्नाथ जाधव (अध्यक्ष, (बीएआई) महाराष्ट्र), अजय गुजर (अध्यक्ष, (बीएआई) पुणे सेंटर), सुनील मते (अध्यक्ष, WBSC), महेश मायदेव (उपाध्यक्ष) और राजाराम हजारे (सचिव), सी. एच. रतलानी (सचिव) और महेश राठी (कोषाध्यक्ष) समेत गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे: इस वर्ष का (बीएआई)-पद्मश्री बी.जी. शिर्के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार यूनिवर्सल ग्रुप के संस्थापक रोहिदास उर्फ दादासाहेब मोरे को प्रदान किया गया. मोरे ने पुरस्कार की राशि श्रमिकों के बच्चों की शैक्षिक सहायता के लिए म(बीएआई) को सौंप दी. निर्माण क्षेत्र के विभिन्न विभागों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली कंपनियों को भी सम्मानित किया गया. अजय गुजर ने अपने प्रास्ताविक भाषण में प्रतियोगिता के आयोजन के पीछे की भूमिका स्पष्ट की और बीएआई द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न उपक्रमों की जानकारी दी. सुनील मते ने बताया कि, यह प्रतियोगिता आवासीय परिसर, व्यावसायिक भवन, पुल, फ्लाईओवर और औद्योगिक परियोजनाओं जैसी कुल 16 विभिन्न श्रेणियों में आयोजित की जाती है. आर. राधाकृष्णन ने उपस्थित लोगों का मार्गदर्शन और उत्साहवर्धन किया.
वेल बिल्ट स्ट्रक्चर प्रतियोगिता के विजेता
आवासीय श्रेणी : शिवालय कंस्ट्रक्शन, श्री ओम कंस्ट्रक्शन,कामाक्षी
कंस्ट्रक्शन्स, निर्माण डेवलपर्स, और प्राइड बिल्डर्स एलएलपी.
व्यावसायिक श्रेणी : तेजस इन्फ्रा टेक, भाटे एंड राजे कंस्ट्रक्शन्स प्रा. लि.,
और कंग्रालकर इंफ्रास्ट्रक्चर.
औद्योगिक श्रेणी : वेस्कॉन प्रोजेक्ट्स और रतिलाल भगवानदास.
बुनियादी ढांचा निर्माण : टी एंड टी इन्फ्रा लिमिटेड और सुमेधा
इंफ्राप्रोजेक्ट्स प्रा. लिमिटेड.
सरकारी परियोजना निर्माण : वेस्कॉन इंजीनियर्स लिमिटेड, एस. एस. साठे
इन्फ्रा प्रा.लिमिटेड, और ए. पी.एसोसिएट्स.
वर्क अप टू बेयर शेल श्रेणी : मिलेनियम इंजीनियर्स एंड कॉन्ट्रैक्टर्स लिमिटेड.
लैंडस्केप श्रेणी : सुगम कंस्ट्रक्शन्स और डिजाइन बिल्डिंग वर्कशॉप पुणे.
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराने के उपलक्ष्य में राजपथ इन्फ्रा
को विशेष रूप से सम्मानित किया गया.
समय पर काम पूरा करने में ही असली आनंद
पुरस्कार मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए रोहिदास मोरे ने कहा, गुणवत्तापूर्ण, किफायती और स्वदेशी तकनीक का उपयोग करके इंपोर्ट सब्स्टीट्यूशन पर जोर देना आवश्यक है. गुणवत्ता से समझौता किए बिना समय पर काम पूरा करने में ही असली आनंद मिलता है.