वसई-विरार महानगर पालिका (वीवीएमसी) की पहली साधारण सभा में राजनीतिक गहमागहमी के बीच वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर धुरी काे स्थायी समिति का अध्यक्ष चुना गया है. दशकाें तक नवघर ग्राम पंचायत के सरपंच रहे धुरी की नियुक्ति काे बहुजन विकास आघाड़ी (बीवीए) द्वारा उनके अनुभव और निष्ठा के प्रति सम्मान के रूप में देखा जा रहा है.चंद्रशेखर धुरी, जाे कभी भाजपा के समर्थक थे, हितेंद्र ठाकुर के विकास कार्याें से प्रभावित हाेकर आघाडी में शामिल हुए थे.पिछले विधानसभा चुनाव में उन्हाेंने विपरीत लहर के बावजूद वसई क्षेत्र में पार्टी काे धमाकेदार जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. धुरी के साथ ही समिति के 15 अन्य सदस्याें के नामाें की भी घाेषणा की गई, जिनमें प्रवीण शेट्टी, नरेंद्र पाटिल और पंकज पाटिल जैसे अनुभवी चेहरे शामिल हैं.
बैठक के दाैरान सदन में खेल जगत की उपलब्धि पर भी गर्व व्यक्त किया गया.अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान और विरार के लाड़ले आयुष म्हात्रे के लिए ग्रुप लीडर प्रवीण शेट्टी ने बधाई प्रस्ताव पेश किया.सदन ने सर्वसम्मति से इस प्रस्ताव काे मंजूरी देते हुए आयुष की सफलता काे शहर के लिए गाैरव का क्षण बताया.प्रशासनिक नियुक्तियाें की कड़ी में प्रफुल्ल जगन्नाथ सनी काे सदन का नेता और मनाेज गाेपाल पाटिल काे विपक्ष का नेता चुना गया है.इस महत्वपूर्ण बैठक में नवनिर्वाचित महापाैर अजीब यशवंत पाटिल, उप महापाैर मार्शल लाेपीस और आयुक्त मनाेज कुमार सूर्यवंशी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी माैजूद थे.यह पहली सभा इस संकेत के साथ संपन्न हुई कि आने वाले समय में वसई- विरार के विकास और स्थानीय मुद्दाें काे प्राथमिकता दी जाएगी.