आकुर्डी, 27 फरवरी (आ. प्र.) भविष्य निर्वाह निधि संगठन के आकुर्डी और हिंजवडी कार्यालय द्वारा शुक्रवार 27 फरवरी को निधि आपके निकट कार्यक्रम द्वारा, नियोक्ता और पीएफ सदस्यों को पीएफ संबंधित स्कीम और प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत मार्गदर्शन किया गया. क्षेत्रीय कार्यालय, हिंजवड़ी की ओर से निधि आपके निकट यह कार्यक्रम लोनावला में आयोजित किया गया. इस अवसर पर ईपीएफओ की ओर से मनोज असरानी, नीरज कुमार सिन्हा,चंद्रशेखर आजाद उपस्थित रहे. कार्यक्रम में विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों, भविष्य निधि सदस्यों एवं पेंशनधारकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया. कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के लाभार्थियों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर हेतु भारतीय राष्ट्रीय भुगतान की वेबसाइट के माध्यम से बैंक खाते को लिंक करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई. आधार आधारित ऑथेंटिकेशन टेक्नोलॉजी की प्रक्रिया के संबंध में भी जानकारी प्रदान की गई. हिंजवी के क्षेत्रीय आयुक्त (प्रथम) विजयंत कुमार ने सभी प्रतिष्ठानों से अपील की कि वे शीघ्रातिशीघ्र अपनी कंपनियों का प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना में पंजीकरण कराएं तथा सभी सदस्यों के बैंक खातों को एफटीए एवं डीबीटी सुविधा से जोड़ना सुनिश्चित करें. इसी क्रम में क्षेत्रीय कार्यालय, आकुर्डी (पुणे) द्वारा भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल), आकुर्डी में निधि आपके निकट कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर गोपाल जोशी, सचिन पगारे, तापस कुमार बल, अमित प्रभाकर उपस्थित रहे. कर्मचारी नामांकन अभियान के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई. इस अवसर पर आकुर्डी के क्षेत्रीय आयुक्त (प्रथम) सनत कुमार ने कहा कि सभी प्रतिष्ठान प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना एवं कर्मचारी नामांकन अभियान 2025 से जुड़ें तथा संस्थान में नव-नियोजित कर्मचारियों के लिए डीबीटी प्रक्रिया पूर्ण करना सुनिश्चित करें.