जम्मू-कश्मीर की टीम रणजी ट्राॅफी के फाइनल में पहुंचकर पहले ही इतिहास रच चुकी है और अब उसकी काेशिश पहली बार इस खिताब काे जीतने पर है.इसके लिए उसने कदम भी बढ़ा दिए है. कर्नाटक के खिलाफ फाइनल में उसने अपनी पहली पारी में 584 रन बनाए.गुरुवार काे फाइनल के तीसरे दिन के पहले सेशन में जम्मू-कश्मीर की टीम 584 रन पर ऑलआउट हाे गई. उसने कर्नाटक कसामने मजबूत चुनाैती पेश कर दी, मगर अब इस फाइनल में सिर्फ ढाई दिन का ही खेल बचा है. ऐसे में इस नतीजा निकलता मुश्किल ही नजर आ रहा है. अगर ऐसा हाेता है ताे पहली पारी में रनाें की बारिश करने के बावजूद जम्मू-कश्मीर का खिताब जीतने का सपना चकनाचूर हाे सकता है.पहले बैटिंग करने का फैसला करने के बाद जम्मू और कश्मीर ने तीसरे दिन के खेल की शुरुआत 527/6 से आगे करते हुए की. शुभम पुंडिर के शतक समेत 5 अर्धशतक ने कर्नाटक पर शुरुआती दबाव बनाया. बाेर्ड पर पहले से ही इतना बड़ा टाेटल हाेने के बाद अब फाेकस बैटिंग के दबदबे से हटकर इस बात पर आ गया है कि अगर पांच दिन के मैच में समय खत्म हाे गया ताे क्या हाेगा.