मंगलमय हाे मिलन तुम्हारा

    28-Feb-2026
Total Views |
 

Marriage 
 
चि. जयक्रित - चि. साै. कां. दिविशा
 
पुणे, 26 फरवरी (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) अग्रवाल समाज पुणे के अध्यक्ष तथा पुणे की प्रतिष्ठित रियल इस्टेट कंपनी प्रिस्टीन ग्रुप के संस्थापक उद्याेगपति श्री ईश्वरचंद किशाेरीलाल गाेयल व श्रीमती कांतादेवी के सुपाैत्र तथा प्रिस्टीन ग्रुप के संचालक श्री प्रीतम गाेयल व श्रीमती श्वेता के सुपुत्र चि. जयक्रित का शुभविवाह नाेएड़ा के प्रतिष्ठित उद्याेगपति श्री संजय दीनदयाल सिंघानिया व श्रीमती प्रीति की सुपुत्री चि. साै. कां. दिविशा के साथ मंगलवार 24 फरवरी की शाम काे आयाेजित एक शानदार समाराेह में धूमधाम से सम्पन्न हुआ.नवदम्पत्ति काे शुभाशीर्वाद देने पुणे, पिंपरी-चिंचवड़ तथा नाेएड़ा शहराें के उद्याेग, व्यापार, सामाजिक तथा रियल इस्टेट क्षेत्र के सैकड़ाें गणमान्य उपस्थित थे.