बावधन, 27 फरवरी (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) बढ़ते साइबर अपराधों के खतरे को देखते हुए सुरक्षा दृष्टि से उन्नत साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए सूर्यभारत ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज संचालित सूर्यभारत ग्लोबल प्रोफेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉर्पो रेशन और अमेरिका स्थित माइल टू के बीच शैक्षणिक समझौता किया गया है. इस समझौते के तहत सूर्यदत्त मिशन साइबर फॉर ऑल पहल के माध्यम से बेसिक से लेकर अत्याधुनिक स्तर तक प्रशिक्षण दिया जाएगा, यह जानकारी संस्थापक अध्यक्ष डॉ.संजय बी.चोरडिया ने गुरुवार (26 फरवरी) को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी. इस अवसर पर सूर्यदत्त की सहयोगी उपाध्यक्ष स्नेहल नवलखा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी अक्षित कुशल, कंप्यूटर विभाग निदेशक मनीषा कुंभार तथा जनसंपर्क प्रबंधक स्वप्नाली कोगजे उपस्थित थे. यहां साइबर सुरक्षा व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने की घोषणा संजय चोरडिया और माइल टू के प्रमुख रेमंड फ्रेडमन (ऑनलाइन) तथा एशिया प्रमुख अरिंदम पॉल ने की और समझौता पत्र का आदान-प्रदान किया. संजय बी. चोरडिया ने कहा कि, संस्थान के बावधन परिसर में ग्लोबल साइबर सिक्योरिटी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किया जाएगा,जहां परामर्श,मार्गदर्शन और 30 से अधिक पाठ्यक्रम उपलब्ध होंगे. किसी भी संकाय का विद्यार्थी प्रवेश परीक्षा देकर इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकेगा तथा सफल विद्यार्थियों को इंटर्नशिप और प्लेसमेंट सहायता भी दी जाएगी. फ्रेडमन ने कहा कि माइल टू वेिशभर में स्थानीय सरकारों और शैक्षणिक संस्थानों के सहयोग से साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण प्रदान करती है और सूर्यदत्त के साथ साझेदारी में पुणे में महाराष्ट्र का पहला अधिकृत प्रशिक्षण केंद्र शुरू किया जा रहा है. माइल टू वैेिशक स्तर पर 35 पाठ्यक्रम संचालित करती है. मनीषा कुंभार ने बताया कि क्लाउड, डेटा और वेब जैसे क्षेत्रों में साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों की भारी मांग है, लेकिन कुशल पेशेवरों की कमी बनी हुई है. नए पाठ्यक्रम इस कमी को दूर करने में सहायक होंगे.
विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण का अनुभव मिलेगासूर्य भारत ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज और माइल टू द्वारा 9 व 10 मार्च 2026 को सूर्यदत्त परिसर में दो दिवसीय हैकफेस्ट आयोजित किया जाएगा. इसमें विद्यार्थियों को व्यावहारिक और वैेिशक स्तर के साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण का अनुभव मिलेगा. इस फेस्ट के बारे में अधिक जानकारी के लिए www.milehackfest.com इस वेबसाइट पर संपर्क किया जा सकता है.