इजराइल में भारत का यूपीआई चलेगा : माेदी

    28-Feb-2026
Total Views |
 
 
PM
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी अभी अपने इजराइल के ऐतिहासिक दाैरे पर हैं. जहां गुरुवार काे उन्हाेंने इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ व्यापक बातचीत की. इस बैठक में दाेनाें देशाें के बीच रक्षा, सुरक्षा, व्यापार, तकनीक और कृषि जैसे अहम क्षेत्राें में सहयाेग बढ़ाने पर चर्चा हुई. प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी ने बैठक के बाद जानकारी दी कि इजराइल में यूपीआई के इस्तेमाल के लिए समझाैता किया गया है. अब यहां भी यूपीआई से लेन-देन हाे सकेगा. प्रधानमंत्री नेतन्याहू के साथ जाॅइंट प्रेस काॅन्फ्रेंस में माेदी ने कहा कि भारत जल्द इजराइल के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) करेगा.इससे पहले पीएम माेदी यरूशलम के हाेलाेकाॅस्ट मेमाेरियल ‘याद वाशेम’ पहुंचे. यहां उन्हाेंने हिटलर के नाजी शासन में मारे गए 60 लाख यहूदियाें काे श्रद्धांजलि दी. इसके बाद माेदी इजराइल के राष्ट्रपति इसाक हर्जाेग से मिले. दाेनाें नेताओं ने द्विपक्षीय बैठक की. इस दाैरान इसाक ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ी है, जाे पूरी दुनिया का ध्यान खींच रही है.
 
वहीं, पीएम माेदी ने इजराइली राष्ट्रपति काे भारत आने का न्याेता दिया.बहरहाल, प्रधानमंत्री माेदी और नेतन्याहू के बीच बैठक में रक्षा, सुरक्षा, व्यापार, तकनीक और कृषि जैसे अहम क्षेत्राें में सहयाेग बढ़ाने पर चर्चा हुई. बैठक के दाैरान पश्चिम एशिया की माैजूदा स्थिति पर भी विचार- विमर्श किया गया. इसके अलावा भारत-मध्य पूर्व-यूराेप आर्थिक गलियारे यानी भारत-मध्य पूर्व यूराेप आर्थिक गलियारा (आईएमईसी) और आई2यू2 समूह (भारतइजराइल-यूएई-अमेरिका समूह) के तहत सहयाेग काे आगे बढ़ाने पर भी चर्चा की गई.बैठक के दाैरान दाेनाें देशाें ने कई अन्य बड़े फैसले किए. प्रधानमंत्री माेदी ने कहा कि भारत और इजरायल ने क्रिटिकल और उभरती प्राैद्याेगिकी साझेदारी स्थापित करने का निर्णय लिया है. इजरायल में (यूपीआई) के उपयाेग काे लेकर भी समझाैता हुआ है, जिससे डिजिटल भुगतान काे बढ़ावा मिलेगा.