मुंबई पुलिस के बेड़े में 1290 नए वाहन शामिल

    28-Feb-2026
Total Views |
 
 

police 
मुंबई और महानगर क्षेत्र में अपराध स्थलाें तक शीघ्र पहुंचने और हेल्पलाइन नंबर 100 और 112 पर प्राप्त शिकायत काॅलाें का बिना देरी के जवाब देने के लिए मुंबई पुलिस बल में 1290 नए वाहन शामिल किए गए हैं. इन वाहनाें काे आज मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नरीमन प्वाइंट के मुरली देवरा चाैक से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.गृह (शहरी) राज्य मंत्री याेगेश कदम, मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती, संयुक्त पुलिस आयुक्त (प्रशासन) एस. जयकुमार और अन्य पुलिस अधिकारी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे. इन वाहनाें में 657 दाेपहिया और 633 चार पहिया वाहन शामिल हैंचार पहिया वाहनाें में स्काॅर्पियाे और बड़ी आर्मेनिया गाड़ियां शामिल हैं. फिलहाल, मुंबई पुलिस की शिकायत हेल्पलाइन पर प्रतिक्रिया का समय 5.30 मिनट है. इन वाहनाें के शामिल हाेने से यह समय निश्चित रूप से और कम हाे जाएगा. इन वाहनाें से अपराधाें का शीघ्र समाधान संभव हाे सकेगा और पीड़िताें काे तत्काल न्याय मिल सकेगा. मुंबई पुलिस आयुक्त कार्यालय के अंतर्गत कुल 90 पुलिस स्टेशन कार्यरत हैं.इनमें से प्रत्येक पुलिस स्टेशन काे कुल दस वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे, जिनमें पांच दाेपहिया वाहन, चार स्काॅर्पियाे और एक बड़ी आर्मेनिया गाड़ी शामिल हैं.