गोलीबार मैदान, 27 फरवरी (आ. प्र.) महाराष्ट्र राष्ट्रभाषा सभा द्वारा संचालित एस. एम. जोशी हिंदी माध्यमिक विद्यालय, पुणे 40 में विज्ञान प्रदर्शनी 2026 का भव्य आयोजन 16 फरवरी 2026 को सुबह 9.30 बजे विद्यालय की प्रयोगशाला में किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के वरिष्ठ एवं अनुभवी रमेश पाल के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ. इस अवसर पर विद्यार्थियों को आशीर्वाद देने हेतु माननीय समन्वयक सुश्री गिडवानी तथा विद्यालय की प्राचार्या सुश्री रणबीर गौतम की गरिमामयी उपस्थिति रही. इस विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यालय के नन्हे वैज्ञानिकों ने अपनी रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक परियोजनाओं के माध्यम से विज्ञान के अद्भुत संसार को प्रस्तुत किया. विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच, नवाचार और प्रयोगात्मक क्षमता देखकर उपस्थित अतिथियों ने उनकी सराहना की. विद्यालय की प्राचार्या सुश्री रणबीर गौतम ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, जिज्ञासा और आत्मवेिशास का विकास करती हैं. यह विज्ञान प्रदर्शनी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सराहनीय पहल सिद्ध हुई. इस विज्ञान प्रदर्शनी के सफल आयोजन में विद्यालय की विज्ञान विभाग प्रमुख माधुरी जाधव तथा सभी विज्ञान विषय अध्यापकों का सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ.