चि. सुकृत -चि.सौ.कां. पल्लवी
नवी पेठ, 27 फरवरी (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) सिंहगढ़ रोड निवासी प्रतिष्ठित श्री मोरेश्वर नारायण मोकाशी व स्व. श्रद्धा के सुपुत्र तथा दै. तरुण भारत के पत्रकार चि. सुकृत का शुभ विवाह प्रतिष्ठित श्री गुरूप्रसाद शंकर वाईकर व स्व. विजया की सुपुत्री चि.सौ.कां. पल्लवी के साथ बुधवार 25 फरवरी की सुबह 10.30 बजे यहां नवी पेठ स्थित संकल्प मंगल कार्यालय में आयोजित शानदार समारोह में धूमधाम से संपन्न हुआ. नवदंपति को शुभाशीर्वाद देने शहर के उद्योग, व्यापार, सामाजिक तथा पत्रकारिता क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.