सुधांशु जी महाराज के सांनिध्य में तीन दिवसीय आध्यात्मिक सत्संग 6 मार्च से

    28-Feb-2026
Total Views |
 
bfbfg
पुणे, 27 फरवरी (आ.प्र.)

विश्व जागृति मिशन पुणे मंडल की ओर से श्रीसुधांशुजी महाराज के पावन सांनिध्य में तीन दिवसीय विराट भक्ति सत्संग का आयोजन 6 मार्च (शुक्रवार) से 8 मार्च तक स्वारगेट स्थित गणेश कला क्रीड़ा रंगमंच में किया जाएगा. यह जानकारी पुणे मंडल के प्रधान घनश्याम झवर और महामंत्री विष्णु भगवान अग्रवाल ने दी. आयोजकों ने बताया कि मनुष्य जीवन अत्यंत दुर्लभ है और यदि इस जीवन में गुरु का सांनिध्य प्राप्त हो जाए तो जीवन यात्रा अपने उद्देश्य की ओर सरलता से अग्रसर होती है. ईेशर ने मनुष्य को अनंत शक्तियां प्रदान की हैं, जिनका विकास कर वह जीवन में अद्भुत परिवर्तन ला सकता है. उन्होंने कहा कि सत्संग ज्ञान दान का आधार है. शास्त्रों के अनुसार गुरु के अंतः करण से प्रवाहित शास्त्रसम्मत ज्ञान के माध्यम से मनुष्य का उत्थान संभव है. सत्संग से आत्मा पुण्यवान बनती है और मोक्ष का मार्ग प्रशस्त होता है. इसलिए सत्संग सेवा, विचार सेवा और ज्ञान दान को सर्वाधिक पुण्यदायी माना गया है.आयोजकों के अनुसार जब गुरु की वाणी को शिष्य अपने जीवन में उतारता है तो जीवन में क्रांति और रूपांतरण होता है. पूर्ण समर्पण से ही आध्यात्मिक चमत्कार संभव है. भगवान और गुरु के चरणों में झुकाया गया सिर ही जीवन में ऊंचा उठने का आशीर्वाद प्राप्त करता है. कार्यक्रम के अंतर्गत 8 मार्च को दोपहर 12.00 बजे मंत्र दीक्षा का विशेष आयोजन भी रखा गया है. आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस आध्यात्मिक अवसर का लाभ लेने का आह्वान किया है.