महालक्ष्मी मंदिर की उत्सव मूर्तियों की धान्यतुला संपन्न

मंदिर के 42वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजन होम-हवन, महाअभिषेक और स्वर्ण-रजत पुष्प अर्पण

    03-Feb-2026
Total Views |
bDBf 

सारसबाग, 2 फरवरी (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

सारसबाग स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर में आयोजित ब्रह्मोत्सव के दौरान उत्सव मूर्तियों की धान्यतुला (अनाज से तौलना) की गई. इस उपक्रम के माध्यम से एकत्रित अनाज को जरूरतमंदों में वितरित किया जाएगा. यह कार्यक्रम राजस्थान के डिड़वाना स्थित अनंत श्री विभूषित जगद्गुरु रामानुजाचार्य झालरिया पीठाधेीशर पूज्य श्री श्री 1008 स्वामी घनश्यामाचार्य जी महाराज के हाथों संपन्न हुआ. इस अवसर पर धान्यतुला के साथ-साथ देवी को स्वर्ण और रजत के पुष्प अर्पित कर वेिश की सुख-शांति के लिए प्रार्थना की गई. श्री बंसीलाल रामनाथ अग्रवाल धार्मिक एवं सांस्कृतिक ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस 42वें वार्षिकोत्सव में मंदिर में कई धार्मिक अनुष्ठान चल रहे हैं.कार्यक्रम में ट्रस्ट के प्रमुख संस्थापक ट्रस्टी राजकुमार अग्रवाल,प्रमुख ट्रस्टी अमिता अग्रवाल, ट्रस्टी एड.प्रताप परदेशी, हेमंत अर्नालकर, नारायण काबरा, प्रवीण चोरबेले, भरत अग्रवाल, रमेश पाटोदिया, तृप्ति अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे. अमिता अग्रवाल ने बताया कि, सामाजिक कार्यों के अंतर्गत श्री महालक्ष्मी, श्री महासरस्वती, श्री महाकाली और श्री विष्णु की उत्सव मूर्तियों की धान्यतुला की गई. मंदिर में वर्तमान में होम-हवन, महाअभिषेक और अन्य विधि-विधान चल रहे हैं. ट्रस्ट द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि सभी कार्यक्रम भक्तों के लिए नि:शुल्क और खुले हैं. पुणे के नागरिकों से इस महोत्सव में बड़ी संख्या में सहभागी होने की अपील की गई है.